{"_id":"5d2e3b888ebc3e6cf90faa1b","slug":"rail-track-will-change-in-moradabad-city-news-mbd3152523132","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल बदली जाएंगीं दो सौ किलोमीटर पटरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल बदली जाएंगीं दो सौ किलोमीटर पटरियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में पुरानी व जर्जर हो चुकी रेल पटरियाें को अब तेजी से बदला जाएगा। डीआरएम तरुण प्रकाश ने मंगलवार को मीडिया से मुखातिब होकर बताया कि ‘अमर उजाला’ ने सेफ्टी को लेकर खबर प्रकाशित की है। जिसे हमने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल में इस साल दो सौ किलोमीटर पुरानी रेल पटरियों को हटाकर नई व भारी पटरियां बिछाने का लक्ष्य है, लेकिन हमारा प्रयास रहेगा की ज्यादा से ज्यादा पटरियां बदली जा सकें। इसके लिए रेलवे मुख्यालय से मेगा ब्लाक की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में है। हमारा प्रयास है कि मंडल में रेल पटरियां चटकने व टूटने के मामलों पर ब्रेक लगाया जा सके। पुरानी पटरियां हटने के बाद ही इसमें कमी जाएगी। उनका दावा है कि शाहजहांपुर और मुरादाबाद सेक्शन में 68 किलोमीटर पटरियां बदली जा सकीं हैं।
-----
मंडल में 30 रेलवे क्रासिंग को बंद करने की तैयारी
डीआरएम ने बताया मुरादाबाद रेल मंडल में 30 ऐसे रेलवे क्रासिंग चयनित किए गए हैं। जिन पर सड़क यातायात बहुत कम है। इन रेलवे क्रासिंग को बंद करने के लिए शासन से बात की जाएगी। इसके बाद इन क्रासिंग को बंद कर दिया जाएगा।
----
लक्सर और हरिद्वार के बीच जल्द शुरू होगी दोहरीकरण रेल लाइन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में आने वाले लक्सर और हरिद्वार के बीच जल्द ही ट्रैक दोहरी करण का कार्य पूरा हो जाएगा। डीआरएम ने बताया कि दो चरणों में ये कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। पहले चरण में लक्सर और इक्कड़ के बीच कार्य पूरा किया जाएगा। ये कार्य तीन माह में पूरा हो जाएगा। दूसरे चरण में इक्कड़ और हरिद्वार के बीच पूरा किया जाएगा। दोहरी रेल लाइन का कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
-----------------
मंडल में बारह स्टेशन की बदलेगी सूरत
डीआरएम ने मंगलवार को रेलवे के सौ दिन के एजेंडे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मंडल के बारह स्टेशन बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार, रुड़की, हापुड़, नजीबाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर, अमरोहा, रामपुर को ए वन, ए ग्रेड में शामिल किया गया है। इन स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे, साफ सफाई, स्वचालित सीढ़ियां, लिफ्ट, फुट ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए इन स्टेशनों की सूरत बदल नजर जाएगी। इन स्टेशनों पर 28 सौ डस्टबिन रखे जाएंगे।
हाला हजरत समेत आठ ट्रेनों में लगेंगे आधुनिक कोच
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन समेत आठ ट्रेनों में आधुनिक सुविधाओं से लैस कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने उत्कृष्ट के तहत इन कोचों को अपग्रेड किया है। कोच में सीट कवर, पंखे, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, वाईफाई समेत साफ सफाई पर विशेष ध्यान रहेगा। जबकि आला हजरत एक्सप्रेस में कोचों की संख्या भी बढ़ाई गई है। छह ट्रेनों में डस्टबिन और नैपकिन भी रखने की तैयारी है।
-------------------------------------