{"_id":"6a739e58fce73d40dc04760d","slug":"raids-conducted-on-tobacco-shops-near-schools-large-quantities-of-cigarettes-and-gutkha-seized-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-964075-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्कूलों के पास तंबाकू उत्पादों की दुकानों पर छापे, बड़ी मात्रा में सिगरेट गुटका-जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्कूलों के पास तंबाकू उत्पादों की दुकानों पर छापे, बड़ी मात्रा में सिगरेट गुटका-जब्त
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमर उजाला द्वारा स्कूल-कालेजों के पास खुलीं तंबाकू उत्पादों की दुकानों को लेकर अभियान चलाया गया था। उन दुकानों के फोटो भी प्रकाशित किए गए जो स्कूलों के आसपास 500 मीटर के दायरे में चल रही थीं। प्रशासन भी इस मुद्दे को लेकर सख्त हुआ और बुधवार को अधिकारी सड़क पर उतर आए। शहर में करीब 40 दुकानों पर प्रशासन ने छापा मारा। दुकानदारों से आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही बड़ी मात्रा में गुटका, बीड़ी सिगरेट जब्त किया गया।
शहर में विद्यालयों के आसपास तंबाकू व नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से बुधवार को एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रवर्तन अभियान चलाया गया। एडीएम सिटी ने डीआईओएस, जिला मद्य निषेध अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ पीलीकोठी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के आसपास संचालित दुकानों पर छापा मारा।
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर इस संयुक्त अभियान में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, आर्यन इंटर कॉलेज, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, पीएमएस स्कूल, बोनी एनी पब्लिक स्कूल, केसीएम स्कूल, केजी पब्लिक स्कूल और न्यू ज्ञान स्कूल के आसपास स्थित दुकानों की जांच की। इस दौरान बड़ी मात्रा में गुटखा, पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य नशे से संबंधित सामग्री जब्त की गई।
विज्ञापन
इस कार्रवाई में करीब 40 दुकानों पर विद्यालयों के निकट गुटखा, पान, बीड़ी, सिगरेट आदि की बिक्री पाए जाने पर करीब आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही संबंधित दुकानदारों को तत्काल प्रभाव से विद्यालयों के आसपास नशे से संबंधित समस्त सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए और भविष्य में ऐसी सामग्री की बिक्री न करने की चेतावनी भी दी गई।
00
दुकानों को स्कूल भी करें चिह्नित, थाना प्रभारी को दें सूचना
मुरादाबाद। एडीएम सिटी ने बताया कि जनपद के समस्त विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यालय से 500 मीटर की परिधि के भीतर संचालित दुकानों का निरीक्षण कर नशे से संबंधित पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित करें। इसकी सूचना संबंधित थाना प्रभारी को उपलब्ध कराएं। विद्यार्थियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित शैक्षिक वातावरण को बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रवर्तन अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।