फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   raid on 15 places for gst theft

Moradabad News: जीएसटी चोरी पकड़ने के लिए मंजल के 15 स्थानों पर छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
raid on 15 places for gst theft
मुरादाबाद। प्रदेश स्तर पर राज्य कर की तरफ से सोमवार को चलाए गए अभियान के तहत मंडल के 15 स्थानों पर टीमों ने एक साथ छापा मारा। मुरादाबाद के तीन स्थानों पर डाले गए छापा में जीएसटी चोरी नहीं मिली। रामपुर जिले में चुनाव के चलते छापा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर जिले की एसआईबी और मोबाइल दस्ते की टीम ने हरथला, भोजपुर सहित तीन व्यवसायियों की दुकानों और गोदामों में छापा मारा लेकिन किसी व्यवसायी के यहां जीएसटी चोरी नहीं पकड़ी गई। माल और स्टॉक दुरुस्त पाए गए। व्यवसायियों ने भी छापा के बाद राहत की सांस ली। वहीं संभल के दो और अमरोहा जिले के तीन व्यवसायियों की जांच चल रही है। अमरोहा में एक व्यवसायी के यहां माल कम पाया गया है। इसी प्रकार बिजनौर में सात व्यवसायियों के यहां राज्य कर की टीमों ने छापा मारा है। यहां एक व्यवसायी के माल भी कम मिला है। अभी जांच चल रही है। आशंका है कि दो संस्थानों में जीएसटी चोरी निकलेगी। जांच में एसआईबी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्यूरो) और मोबाइल दस्तों को लगाया गया है। राज्य कर के जांच की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed