फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rahul's reservation statement is Congress's old tune: Amit

राहुल का आरक्षण वाला बयान कांग्रेस की पुरानी धुन : अमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Rahul's reservation statement is Congress's old tune: Amit
मुराादाबाद। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि ने प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान कहा है कि वह आरक्षण हटा देंगे। यह वही धुन है जो राहुल गांधी का परिवार पुराने समय से गाता आ रहा है।
विज्ञापन


अमित ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 57 वर्षों तक देश पर शासन किया। इस दौरान अपने राजनीतिक उद्देश्यों को साधने के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग किया। कांग्रेस ने कभी संविधान के मूलभूत आरक्षण सिद्धांतों को सही भावना और रूप में लागू करने की राजनीतिक इच्छा शक्ति नहीं दिखाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की नेहरू सरकार ने 1956 में पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण देने की काका कालेलकर रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट का विरोध किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 से शासन के स्तर पर संविधान दिवस मनाना चालू किया। 2015 में संसद के दोनों सदनों में संविधान पर चर्चा कराने का निर्णय किया, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी सरकार में कभी बाबासाहेब का तैल चित्र संसद में नहीं लगने दिया, जबकि पीएम मोदी ने बाबा साहब के स्मरण में भीम एप का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, जिला महामंत्री कमल प्रजापति, साध्वी गीता प्रधान, संजय ढाका, देवराज जाटव, रविंद्र रैदास, राजन आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed