फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rahul Gandhi's team took stock of the route of Nyaya Yatra

Moradabad News: राहुल गांधी की टीम ने न्याय यात्रा के मार्ग का लिया जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's team took stock of the route of Nyaya Yatra
मुरादाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की टीम के सदस्य सुशांत मिश्रा और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने न्याय यात्रा के मार्गों का जायजा लिया। न्याय यात्रा 23 फरवरी की रात मुरादाबाद में आएगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन न्याय यात्रा चलेगी।
विज्ञापन

राहुल गांधी के आने से पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी में कांग्रेस के पदाधिकारी अभी से जुट गए हैं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा 23 फरवरी की रात मुरादाबाद के रामपुर जीरो प्वाइंट पर आएगी। यहां रेस्टोरेंट के सामने मैदान में लोग रात्रि विश्राम करेंगे। 24 फरवरी को यात्रा शहर में संचालित की जाएगी। इस यात्रा के मार्ग का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को राहुल गांधी की टीम के सदस्य सुशांत मिश्रा और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल आए। यात्रा जामा मस्जिद चौराहे से, इंदिरा चौक, गलशहीद चौराहा, भूड़ा चौराहा, ईदगाह, जिगर गेट, संभल चौराहा होते हुए कोहिनूर चौराहे तक आएगी। यहां राहुल गांधी का संबोधन के साथ समापन कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

यात्रा का टीम ने निरीक्षण किया। टीम के मुताबिक मुरादाबाद से महमूदपुर माफी सिरसी होते हुए यात्रा संभल जिले में प्रवेश करेगी। इस मामले में राहुल गांधी की सुरक्षा टीम भी तीन दिन पहले निरीक्षण करेगी। निरीक्षण में जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, महानगर अध्यक्ष अनुभव मल्होत्रा, जिला प्रभारी मिथुन त्यागी, रिजवान कुरैशी, पूर्व विधायक इकराम कुरैशी, अफजल साबरी, भयंकर सिंह बौद्ध, राजेंद्र वाल्मीकि, विनोद गुंबर, सचिन चौधरी, मो. अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed