फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rahul and Iram pair champions in tennis men's doubles

Moradabad News: टेनिस पुरुष डबल्स में राहुल व इरम की जोड़ी चैंपियन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Rahul and Iram pair champions in tennis men's doubles
मुरादाबाद। जिला टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय ट्रायंफ कप टेनिस टूर्नामेंट का समापन रविवार को हुआ। पुरुष डबल्स के फाइनल मुकाबले में राहुल अग्रवाल व इरम की जोड़ी ने राजन बेरी व विभाग चौधरी की जोड़ी को हराया। मुख्य अतिथि नवीं बटालियन पीएसी की कमान अधिकारी ख्याति गर्ग ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के आयु वर्ग में समानता न होने के कारण टूर्नामेंट में एक रोचक प्रयोग देखने को मिला। चार-चार खिलाड़ियों की टीम बनाकर मैच कराए गए। फाइनल टीम इवेंट विजय वर्मा, रचित जैन, प्रेम सिंह रुहेला, अनिरुद्ध महेश्वरी की टीम व शीतल शर्मा, मनीष अग्रवाल, मनीष सिंह, मनहर तलवार की टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में शीतल शर्मा की टीम विजयी रही। वूमेन डबल्स इवेंट में रानी कौर-विभा चौधरी की जोड़ी ने इरम-सीमा सिंह की जोड़ी को 6-4 से पराजित किया।दो दिवसीय टूर्नामेंट में 46 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

खिलाड़ी यमुनानगर, गुवाहाटी, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ, मुजफ्फरनगर आदि शहरों से पहुंचे थे। मुरादाबाद क्लब के सचिव डॉ. एसके राज, राकेश दवे, गुरजीत सिंह चड्ढा, राजीव जैन, करणवीर सिंह, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. संजय शाह, डॉ. अतुल नाथ, डॉ. मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। समन्वयक अवनीश रस्तोगी ने बताया कि यह टूर्नामेंट एक टीम इवेंट के प्रारूप में खेला गया। मुरादाबाद टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन ने सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article