फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Radhika finished first in the 25-meter race.

Moradabad News: 25 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर रहीं राधिका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Radhika finished first in the 25-meter race.
संभल। हिंद इंटर कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर साहस का शानदार परिचय दिया।
विज्ञापन

बीएसए अलका शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 25 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नूरियो सराय की छात्रा राधिका ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय मढ़लाई कंपोजिट की अरीबा ने द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर बिछौली की अरशुमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग दौड़ में प्राथमिक विद्यालय चौधरी सराय के अली अहमद रजा ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय सब्जी मंडी द्वितीय के अल्फेज ने द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय कोटगर्बी के तौहीद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में अफसार प्रथम, तरुण द्वितीय और विष्णु ने तृतीय और बालिका वर्ग में रानी ने प्रथम, अल्फा ने द्वितीय और लीजा ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता बालक वर्ग में तौहीद प्रथम, विष्णु द्वितीय और फरमान तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रानी ने पहला, अल्फा ने दूसरा और लीजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीईओ विनोद मेहरा, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शैलजा मिश्रा, सचिन सक्सेना, रंजना राजपूत ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सचिन कुमार, मुनीश कुमार, खड़क सिंह, सलमान, रफत अली, राजेश कुमार, सोवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed