फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Queues in Shiv temples...praises of Bhole

Moradabad News: शिवमंदिरों में लगी कतार...भोले की जय-जयकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Queues in Shiv temples...praises of Bhole
मुरादाबाद। सावन माह का दूसरा सोमवार आस्था से सराबोर रहा। शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। शहर के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए सुबह कतार लगी रहीं। इन मंदिरों में किसी शिवभक्त ने गंगाजल व दूध से तो किसी ने शहद से भोले का अभिषेक किया।
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए महाकालेश्वर धाम मंदिर नया मुरादाबाद, मनोकामना श्री हनुमान मंदिर रेलवे काॅलोनी, प्राचीन शिव मंदिर झांझनपुर, ऋणमुक्तेश्वर मंदिर मझोला, श्री शिव हरि मंदिर रामगंगा विहार, राधा कृष्ण मंदिर सिविल लाइंस, माता मंदिर लाइनपार समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचे। जहां दोपहर तक जलाभिषक का सिलसिला चलता रहा। झारखंडी मंदिर नागफनी के महंत अमित योगीनाथ ने बताया कि सावन का महीना होने के कारण मंदिर में सुबह से ही लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने व्रत रखकर शिवजी का अभिषेक किया और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर महाकालेश्वर धाम के नगर संत महामंडलेश्वर संजय नंद गिरि ने बताया कि सावन का दूसरा सोमवार होने के चलते श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ गई। दोपहर 12 बजे तक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

नारायण मंदिर लाजपत नगर के पंडित मुकुल शास्त्री ने बताया कि सुबह कपाट खुलने के बाद भोलेनाथ के दर्शनों और जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं। सावन के पहले सोमवार की अपेक्षा दूसरे सोमवार को अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पंडित श्याम कृष्ण रस्तोगी ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ मंदिर पहुंचे। मंदिरों में भक्तों ने दर्शन और पूजन किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed