फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pushya Nakshatra Diwali: Along with bullion, there enthusiasm vehicle market too, automobile traders happy

दिवाली पर पुष्य नक्षत्र: सराफा के साथ वाहन बाजार में भी उत्साह, ऑटोमोबाइल और अन्य कारोबारियों के खिले चेहरे

Thu, 24 Oct 2024 05:31 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2024 05:31 PM IST
सार

मुरादाबाद में पुष्य नक्षत्र से पहले ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बुकिंग में तेजी आई है। व्यापारियों के अनुसार, ज्वेलरी से 12 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक्स से 10 करोड़, और वाहनों से 7 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Pushya Nakshatra Diwali: Along with bullion, there enthusiasm vehicle market too, automobile traders happy
Diwali 2024 - फोटो : Adobe stock

विस्तार

दिवाली से पहले बृहस्पतिवार को पड़ रहे पुष्य नक्षत्र ने ऑटोमोबाइल और सराफा व्यापारियों के चेहरे िखला दिए हैं। शहर में अलग-अलग शोरूम पर 40 प्रतिशत अधिक वाहनों की बुकिंग होने की संभावना है।

विज्ञापन


सराफा कारोबार करोड़ों में होने के साथ ही रियल स्टेट और इलेक्ट्राॅनिक्स सेक्टर में काफी बुकिंग हो सकती है। ज्वेलरी से लेकर ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्राॅनिक्स के शोरूम तक ग्राहकों की भीड़ बढ़ेगी। कारोबारियों ने बताया कि अलग-अलग सेक्टर में बुकिंग के लिहाज से पुष्य नक्षत्र बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


व्यापारियों के अनुसार ज्वेलरी से 12 करोड़ रुपये, 10 करोड़ रुपये इलेक्ट्रानिक से और सात करोड़ रुपये वाहनों से कारोबार का अनुमान है। शहर के एक वाहन कारोबारी ने नवरात्र से वाहनों की बिक्री काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों के अगल-अलग शोरूम पर बड़ी संख्या में बुकिंग कराई जा रही है। पुष्य नक्षत्र पर करीब 200 बाइक और 35 कार की बुकिंग हो सकती है। इस बार सर्वाधिक मांग आठ लाख से 18 लाख तक के वाहनों की है।

छह महीने में 5515 चार पहिया वाहनों का पंजीकरण

परिवहन विभाग में पिछले छह महीने के भीतर 5515 चार पहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ है। सितंबर में 395 और अक्तूबर में 20 दिनों में 407 चार पहिया वाहन पंजीकृत हुए हैं। वहीं 20 दिनों में 2700 बाइक का पंजीकरण हुआ है। इसमें 73 ई-बाइक शामिल हैं।

मुरादाबाद आर्किटेक्ट संघ ने मनाई दिवाली

मुरादाबाद आर्किटेक्ट संघ ने दिवाली उत्सव का आयोजन किया। अध्यक्ष निर्भय नाथ दीक्षित ने कहा कि दिवाली हमें एकता और प्रेम का संदेश देती है। हम आर्किटेक्ट न सिर्फ इमारतें बनाते हैं, बल्कि समाज की नींव भी रखते हैं।

महासचिव अंतरिक्ष राठी ने दिवाली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर जोर दिया। उपाध्यक्ष भारत मलिक ने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ उत्कृष्ट वास्तुकला नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी लाना है। हमें मिलकर ऐसे कार्य करने चाहिए जो समाज के लिए लाभकारी हों।

सभी ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वाईपी गुप्ता, आरके मलिक, पराग अग्रवाल, पूजा राठी, शुभम गुप्ता, निखिल टंडन, आर्यन कपूर, वासु अग्रवाल, अक्षत गुप्ता मौजूद रहे।

महिलाओं ने डांडिया का लिया आनंद

वैश्य समाज मुरादाबाद के सदस्यों ने नवरात्र, करवाचौथ और दिवाली का उत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान महिलाओं ने हाउजी गेम्स और डांडिया खेल का आनंद लिया। यह कार्यक्रम प्रदेश संगठन मंत्री सुनीता गुप्ता ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सोनिया गुप्ता, महामंत्री श्रेया गुप्ता, क्लब अध्यक्ष शैफाली रस्तोगी, क्लब सचिव रेनू रानी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed