फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pushpendra murder Sambhal: Wife was having affair with cousin, got husband killed

काजल का नहीं कांपा दिल: माैसेरे भाई से चल रहा था पत्नी का अफेयर, बाधक बना तो करवा दी हत्या, ऐसी रची साजिश

Thu, 17 Oct 2024 04:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 04:53 PM IST
सार

चंदौसी के पुष्पेंद्र की हत्या उसकी पत्नी काजल ने प्रेमी अजय से मिलकर कराई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुष्पेंद्र का शव 12 अक्तूबर को आम के बाग में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था।

विज्ञापन
Pushpendra murder Sambhal: Wife was having affair with cousin, got husband killed
संभल में पुष्पेंद्र हत्याकांड का खुलासा करते एसपी कृष्ण कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौसी के संभल गेट निवासी पुष्पेंद्र की हत्या उसकी पत्नी काजल ने प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर प्रेमी मौसेरे देवर अजय से कराई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और प्रेमी मौसेरे देवर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। बुधवार को एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

संभल गेट निवासी पुष्पेंद्र (23) तहसील तिराहे पर एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। शनिवार की शाम वह घर के निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद रविवार को मां माला देवी ने चंदौसी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। सोमवार सुबह पुष्पेंद्र का शव थाना बनियाठेर क्षेत्र में चंदौसी निवासी अजय लाला के आम के बाग में क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरा जानवरों ने नोच लिया था। जिससे हाथ पर बने डमरू की आकृति से उसकी शिनाख्त हो सकी थी। घटनास्थल से पुष्पेंद्र की शर्ट, चप्पल, शराब के खाली हॉफ और चाकू की बट मिली थी। जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो शनिवार की शाम पुष्पेंद्र की बाइक पर बदायूं चुंगी पर एक युवक बैठा दिखाई दिया। जिसकी पहचान पुष्पेंद्र के मौसेरे भाई बदायूं जिले के थाना बजीरगंज के गांव बनकोटा के रूप में हुई।

विज्ञापन

पुलिस ने अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसका पुष्पेंद्र की पत्नी काजल से दो वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब इसकी जानकारी पुष्पेंद्र को हुई तो उसने पत्नी पर पाबंदी लगा दी थी। फोन पर भी बात नहीं करने देता था। जिसके बाद पत्नी ने पुष्पेंद्र की हत्या की योजना बनाई थी।

योजना के मुताबित 12 अक्तूबर की शाम वह दशहरा की पार्टी के बहाने पुष्पेंद्र को आम के बाग में ले गया। जहां शराब पिलाने के बाद चाकू से गर्दन काटकर पुष्पेंद्र की हत्या कर दी। पुलिस ने अजय और मृतक की पत्नी काजल को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी अजय की निशानदेही पर चाकू का दूसरा हिस्सा व मृतक के पहने हुए कपड़े बरामद कर लिए हैं। 

एक माह रहा घर तो बढ़ गई थीं नजदीकियां

पुष्पेंद्र की शादी पांच साल पहले बहजोई के शमशोई गांव निवासी काजल से हुई थी। तीन साल की बेटी नित्या और दो साल का बेटा शिनव है। हत्यारोपी अजय पुष्पेंद्र का मौसेरा भाई था। पूछताछ में अजय ने बताया कि दो वर्ष पहले उसका पुष्पेंद्र की पत्नी से पत्नी से प्रेम प्रसंग हो गया था। उसने एक वर्ष पहले चंदौसी में गुर्दें की पथरी का ऑपरेशन कराया था।

जिस पर वह पुष्पेंद्र के घर पर एक महीने तक रुका था। इसी दौरान पुष्पेंद्र की गैरमौजूदगी में दोनों के बीच नजदीकियां और भी बढ़ गईं थीं। इसकी भनक पुष्पेंद्र को लग गई थी। जिससे उसने दोनों के मिलने पर रोक लगा दी थी। जिस पर दोनों ने योजना बनाकर हत्या कर दी।

प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। प्रेमी ने पार्टी के बहाने आम के बाग में शराब पिलाने के बाद गला रेतकर हत्या की थी। महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से आला कत्ल और प्रेमी के घर से मृतक के कपड़े बरामद कर लिए हैं। विधिक कार्रवाई की जा रही है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed