फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   purchase of paddy will start from today

कहीं ताला बंद, कहीं गंदगी का ढेर, किसी का सेटर ही पता नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
purchase of paddy will start from today
मुरादाबाद। जिले में आज से धान की सरकारी खरीद शुरू होनी है, लेकिन इसकी तैयारी आधी अधूरी है। शासन से 58 क्रय केंद्र खोलने की मंजूरी मिली है, लेकिन अभी तक जिले में 6 एजेंसियों के मात्र 31 केंद्र ही मंजूर हुए हैं। इनमें से अधिकांश पर खरीद की तैयारी भी नजर नहीं आई। ई-पॉस मशीन तक तैयार नहीं है। क्रय केंद्रों के बाहर गंदगी पसरी है। नालियां अटी हुई हैं। शहर में मंडी समिति के क्रय केंद्र पर तो ताला ही लटका था जबकि एफसीआई का सेंटर कहीं नजर ही नहीं आया। अमर उजाला ने गुरुवार शाम तीन बजे मंडी समिति परिसर में शहर के खरीद केंद्रों की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

मंडी समिति के क्रय केंद्र पर ताला लटका हुआ था। क्रय केंद्र के बाहर धान सफाई मशीन खड़ी थी। केंद्र के बाहर कोई बैनर तक नहीं लगा था। जिससे पता चल सके कि यहां खरीद होगी। रामपाल और दीपचंद नाम के दो किसान यहां धान बेचने की जानकारी लेने आए थे, लेकिन केंद्र बंद देख वापस चले गए।
विज्ञापन

वहीं खाद्य विभाग के केंद्र संख्या एक और दो के बाहर गंदगी का बुरा हाल था। केंद्र संख्या एक के बाहर नाली में गंदगी भरी थी। केंद्र संख्या दो के बाहर तो और भी बुरा हाल था। केंद्र संख्या दो का शटर बंद था और बाहर आवारा पशु घूम रहे थे। दुर्गंध से बुुरा हाल था। केंद्र संख्या एक पर कांटे ,बोरे आदि की सब व्यवस्था मिली। केंद्र प्रभारी अजय जैन ने बताया कि उनके केंद्र मंडी समिति के भवन में हैं। परिसर की सफाई मंडी समिति के द्वारा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं नहीं मिला एफसीआई का केंद्र
इस बार एफसीआई का भी एक क्रय केंद्र मंडी समिति परिसर में खोलने का दावा किया गया है, लेकिन पूरी मंडी परिसर में केंद्र नहीं मिला। एफसीआई के एरिया मैनेजर को फोन करके जानकारी ली गई तो उन्हें खुद इसकी लोकेशन नहीं पता थी।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed