{"_id":"5e26120f8ebc3e4b671401cc","slug":"punisment-city-news-mbd337070450","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात पुलिस के 19 सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात पुलिस के 19 सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। दुर्घटना में एक युवा की जान जाने के बावजूद और पुलिस कप्तान की सख्ती के बाद भी शहर के चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस के सिपाहियों ने अपना रवैया नहीं बदला। नो एंट्री में भी भारी वाहन शहर में बेधड़क होकर दौड़ते रहे। शहर में जगह जगह जाम लगता रहा। अमर उजाला ने बार बार यह आइना दिखाया। एसएसपी अमित पाठक ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए सोमवार को एसपी यातायात की रिपोर्ट मिलने के बाद 19 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
लोकोशेड पुल पर दस जनवरी को नो एंट्री में घुसे ट्रक के चालक ने स्कूटी सवार फाइनेंस कर्मी शुभम कुमार को टक्कर मार दी थी जिसमें शुभम की मौत हो गई थी। यह ट्रक कपूर कंपनी चौराहा और फव्वारा चौक से होकर लोकोशेड पुल तक पहुंचा था। जबकि दोनों चौराहों पर यातायात पुलिस के दरोगा और सिपाही तैनात थे। एसएसपी ने लापरवाही पर दरोगा और सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया था और अन्य पुलिस कर्मियों को चेतावनी दी थी कि वह अपनी ड्यूटी प्रति गंभीर हो जाएं। वरना उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। हद की बात यह रही कि इस घटना के अगले दिन बाद ही फिर से ट्रक नो एंट्री में घुसे और अमर उजाला ने इस मुद्दे को फिर उठाया। तभी से एसएसपी लगातार इस पर नजर रख रहे थे। एसपी यातायात को भी इस पर रिपोर्ट देने को कहा था। रिपोर्ट के बाद सोमवार को एसएसपी ने सख्त एक्शन लिया। हेड कांस्टेबल राम प्रकाश, देवेश कुमार, सतेंद्र कुमार, सुशील शर्मा, नीरज त्यागी और मुकेश कुमार व कांस्टेबल रविंद्र पाल सिंह, संजय राणा, अरविंद कुमार, अतुल कुमार, भूपेंद्र चरण, रवि किरन, हरित कुमार, अंकुर, रोहित कुमार, रविन्द्र सिंह, टीकम सिंह, अश्वनी कुमार व अनुपम वीर को लाइन हाजिर किया गया है। ब्यूरो