कुंदरकी। एक विवाहिता ने अपने पति पर शादी से पहले दुष्कर्म करने, जबरन गर्भपात कराने, ऑटो से उतरकर मारपीट करने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह पाकबड़ा में स्थित एक हॉस्पिटल में सफाई का कार्य करती थी। वहां पर बुलंदशहर निवासी युवक गार्ड की नौकरी करता था। डेढ़ वर्ष पहले से आरोपी शादी का वाद कर उसके साथ दुष्कर्म किया, गर्भवती होने पर आरोपी ने एक मेडिकल कॉलेज में जबरन गर्भपात करा किया। 28 फरवरी 2025 को आरोपी ने उससे कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद आरोपी दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगा। मांग पूरी कराने से मना पर पीड़िता को कई बार बेल्ट और डंडों से पीटा। उसके दोबारा गर्भवती होने पर उसे दवाई खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया। विवाहिता का आरोप है कि इसी वर्ष 18 फरवरी को जब वह हॉस्पिटल से अपनी ड्यूटी करके जब घर जा रही थी, तो पाकबड़ा पुल के पास उसको ऑटो से उतार लिया और मारपीट की। शोर शराबा होने पर लोग जमा हो गए। उसी समय आरोपी पति उसे तीन तलाक देकर चला गया। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन का कहना है कि रिपोर्ट की विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।