फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Public upset due to power cut, helpline 1912 also failed

Moradabad News: बिजली कटौती से जनता परेशान, हेल्पलाइन 1912 भी नाकाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Public upset due to power cut, helpline 1912 also failed
मुरादाबाद। विद्युत निगम प्रबंधन लोगों की समस्याएं सुनने व उनके निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 संचालित करता है। वास्तव में यह हेल्पलाइन नंबर लोगों के किसी काम का नहीं है। भीषण गर्मी में रात भर बिजली गुल रहने पर जब उपभोक्ता इस नंबर पर शिकायत करते हैं तो उनका नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है। देर रात कॉल करने पर नंबर उठता ही नहीं है।
विज्ञापन


मंगलवार रात बारिश के बाद बुद्धि विहार, रेल विहार, कबीर नगर समेत कई इलाकों की विद्युत सप्लाई बाधित रही। बुद्धि विहार के कई सेक्टरों में रात भर बिजली नहीं आई। जबकि रेल विहार में बुधवार को दिन में भी ट्रिपिंग होती रही। उपभोक्ताओं ने 1912 पर फोन किया तो उनका कॉल नहीं उठा। गर्मी में परेशानी बढ़ी तो उपभोक्ताओं ने कई बार 1912 डायल किया। ऐसा होने पर हेल्पलाइन संचालकों ने उपभोक्ताओं के नंबर ब्लॉक कर दिए। वहीं स्थानीय जेई व एसडीओ यह कहते रहे कि फाल्ट हुआ है, जिसे ढूंढने में समय लग रहा है। रेल विहार व बुद्धि विहार की यह समस्या नई नहीं हैं, बल्कि गर्मियों में आए दिन यहां के निवासियों को भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। इनकी शिकायतों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


आंधी में पेड़ गिरने से गुल हुई बिजली
बुद्धि विहार क्षेत्र में मंगलवार रात आंधी के कारण कुछ पेड़ गिर गए थे। इसके कारण सेक्टर-9बी, सेक्टर-7 व गांव फतेहपुर विश्नोई में सप्लाई प्रभावित रही। इसके लिए विद्युत निगम ने बुधवार दोपहर दो बजे से 3:15 बजे तक शटडाउन लेकर वन विभाग की अनुमति के बाद पेड़ों की कटाई की। तब जाकर इलाके में पूरी तरह सप्लाई सुचारू हुई। वहीं रेल विहार के लोगों की समस्या का विद्युत निगम समाधान नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 30 फीसदी ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग
गर्मी बढ़ते ही शहर में बिजलीघरों और गली मोहल्लों में रखे ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग बढ़ गई है। इसके कारण कुछ इलाकों में ट्रिपिंग होती रहती है। वहीं फाल्ट होने पर ठीक करने में भी देर लगती है। विद्युत निगम ने इन ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि व नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए प्लान बनाया है। इसके लिए मुख्यालय से बजट भी मिल चुका है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed