फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Public representatives should cooperate in the survey of Prime Minister Housing Scheme

Moradabad News: प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में जनप्रतिनिधि करें सहयोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Public representatives should cooperate in the survey of Prime Minister Housing Scheme
रामपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि सभी पंचायत जनप्रतिनिधि अपने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वे में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई पात्र है तो उसका चयन कराया जाए, जिससे हर जरूरतमंद तक सरकार की योजना का लाभ पहुंच सके। राज्यमंत्री रविवार की दोपहर करीब 11:00 बजे खंड विकास परिसर में विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सर्वे-2024 की गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं और जहां विकास कार्य नहीं हो पाए थे, वहां भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना को ईमानदारी के साथ जमीन पर उतारा गया है और हर पात्र को योजना का शत प्रतिशत लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रत्येक पात्र को आवास दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपील की कि वह अपने गांवों में आवास हेतु पात्रों का चयन ठीक से करा लें, ताकि सरकार की योजना का लाभ हर पात्र को मिल सके। ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने भी कहा कि सरकार की हर योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। बैठक में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चेतन पारुथी, चौधरी लोकेंद्र सिंह, सविता सिंह, मुकुट लाल गंगवार, प्रताप सिंह गंगवार, जितेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, गुरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, एडीओ आलोक सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed