फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Public bullying, attack on TMU bus, students beaten up

सरेराह दबंगई : टीएमयू की बस पर हमला, छात्र-छात्राओं को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Public bullying, attack on TMU bus, students beaten up
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम स्कूटी और बाइक सवारों ने सरेराह दबंगई दिखाई। उन्होंने टीएमयू की बस घेर कर हमला किया। छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि बस में एक छात्र ने समोसे खाने के बाद चटनी बाहर फेंक दी थी। स्कूटी सवार के कपड़े गंदे हो गए थे। इस बात को लेकर हमला किया गया है।
ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी निवासी विनीत कुमार ने भोजपुर थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि वह टीएमयू की बस चालक है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे टीएमयू से छात्र-छात्राओं को लेकर ठाकुरद्वारा, भोजपुर और डिलारी क्षेत्र में जा रहा था। भोजपुर क्षेत्र में धारक नगला रोड पर इस्लाम नगर के पास बस पहुंची। इसी दौरान स्कूटी और बाइक पर सवार 14 युवक आ गए। उन्होंने डंडे और हॉकी दिखाकर बस रुकवा ली। विनीत कुमार ने जैसे ही रोकी।
विज्ञापन

आरोपियों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बस पर पथराव भी किया गया। आरोपियों ने छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी की। इस घटना से छात्र-छात्राओं में चीख पुकार मच गई। आरोपी इस दौरान एक दूसरे के नाम आकिब, शाकिब, आजम, नासिर बोल रहे थे। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ केस केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed