फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   public beaten electricity officers team between checking programme

मुरादाबाद : पुलिस की मौजूदगी में बिजली विभाग की टीम को दौड़ाकर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
public beaten electricity officers team between checking programme
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के एक मीनार वाली मस्जिद क्षेत्र में चेकिंग करने गई बिजली विभाग की टीम को लोगों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पुलिस भी टीम के साथ मौजूद थी। चूंकि लोगों की संख्या काफी अधिक थी इसलिए पुलिस कार्रवाई करने की जगह बचाव की मुद्रा में आ गई। विद्युत कर्मियों ने जैसे तैसे भागकर अपनी जान बचाई। विभाग की तरफ से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर एसडीओ ठाकुरद्वारा गौरव प्रकाश, विजिलेंस और पुलिस टीम के साथ एक मीनार वाली मस्जिद क्षेत्र में चेकिंग करने पहुंचे। इस दौरान एक घर में मीटर बाईपास के जरिये विद्युत चोरी पाई गई। टीम ने जैसे ही बिजली चोरी करने वालों का कनेक्शन काटा तो कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। बिजली कर्मचारियों ने भागने की कोशिश भी की मगर लोगों ने उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद पुलिस लोगों की भारी संख्या के कारण कुछ न कर सकी, विद्युत कर्मियों ने जैसे-तैसे भागकर खुद को बचाया। इस दौरान टीजी टू राकेश सिंह व अन्य कर्मचारी भीड़ में घिर गए और हाथापाई का शिकार हो गए, किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। टीम का आरोप है कि साथ गए पुलिस कर्मी कार्रवाई करने के बजाए बचाव की मुद्रा में आ गए। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed