फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   prpperty of rampur nawab

रामपुर के आखिरी नवाब की चल संपत्ति की कीमत आंकी गई 64.21 करोड़़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
prpperty of rampur nawab
रामपुर। रामपुर के आखिरी नवाब रजा अली खां की चल संपत्ति की कीमत 64 करोड़ इक्कीस लाख सत्तर हजार दो सौ पचास रुपये आंकी गई है। नवाब की चल संपत्ति की कीमत का आकलन नोएडा की एक वैल्यूएशन कंपनी से कराई गई है। चल संपत्ति की कीमत के आकलन से संबंधी रिपोर्ट सोमवार को जिला जज की कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन

नवाब के आखिरी नवाब रजा अली खां के संपत्ति की विभाजन की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक चल रही है। सुप्रीम कोर्ट नेे नवाब रजा अली खां की संपत्ति का विभाजन उनके वारिसों में शरीयत कानून के हिसाब से करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनकी चल और अचल संपत्ति की कीमत का आकलन कराया जा रहा है। ताकि इसके बाद संपत्ति का विभाजन उनके वारिसों में उनके निर्धारित शेयर के हिसाब से किया जा सके। इसके लिए अलग-अलग विभागों को संपत्ति के आकलन का कार्य सौंपा गया हैै। रजा अली खां की चल संपत्ति का आकलन नोएडा की एक कंपनी से कराया गया है। कंपनी ने कोर्ट में उपलब्ध कराई गई रजा अली खां की चल संपत्ति में शामिल वस्तुओं की सूची के आधार पर उसकी कीमत का आकलन किया गया है। इस सूची में कई हजार वस्तुएं शामिल हैं। कंपनी ने नवाब की चल संपत्ति की कुल कीमत 64,21, 70, 250 रुपये आंकी है। कंपनी की रिपोर्ट सोमवार को कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed