फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Provision of 49 gram panchayats free of women reservation also in the hands of women

महिला आरक्षण से मुक्त 49 ग्राम पंचायतों की प्रधानी भी महिलाओं के हाथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Provision of 49 gram panchayats free of women reservation also in the hands of women
मुरादाबाद। जिला पंचायत ही नहीं प्रधानी में भी आधी आबादी ने पूरा दमखम दिखाया है। जिले के सात ब्लाकों में 154 महिलाएं ग्राम प्रधान बनीं हैं। इनमें से 105 पंचायतें तो महिलाओं के लिए आरक्षित थीं, लेकिन महिलाओं ने खुद के आरक्षण दायरे से बाहर की 49 सीटों पर भी कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की साइट पर डिलारी ब्लाक को छोड़कर सभी सात ब्लाकों की ग्राम पंचायतों का चुनाव परिणाम दर्ज हो चुका है। इसके मुताबिक जिले के सात ब्लाकों में 105 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। इन क्षेत्रों की कमान महिलाओं के हाथों में जानी तय थी। इनके साथ.साथ महिलाओं ने 49 अन्य ग्राम पंचायतों की प्रधानी भी अपने नियंत्रण में ले ली है। मूंढापांडे और कुंदरकी ब्लाक की नौ.नौ ग्राम पंचायतों में महिलाओं ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed