फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Provided children with information on literature and knowledge, and shared 29 rules.

Moradabad News: बच्चों को साहित्य और ज्ञान की दी जानकारी, बताए 29 नियम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Provided children with information on literature and knowledge, and shared 29 rules.
कांठ। मोहल्ला विशनपुरा स्थित श्री बिश्नोई मंदिर में बुधवार से जाम्भाणी साहित्य अकादमी के बच्चों के पांच दिवसीय जाम्भाणी संस्कार शिविर की शुरूआत की गई। जिसमें बिश्नोई समाज के बच्चों को साहित्य और ज्ञान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए 29 नियमों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


शिविर से पहले मंदिर परिसर में यज्ञ किया गया। जिसमें बिश्नोई संतों ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां दिलाईं। बच्चों ने यज्ञ के महत्व को भी समझा। बिश्नोई पंथ के संस्थापक भगवान जम्भेश्वर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद संत स्वामी रामेश्वरानंद महाराज ने बच्चों को बिश्नोई पंथ स्थापना, बिश्नोई पंथ के आधारभूत सिद्धांतों पर के बारे में विस्तार से बताया। आचार्य सत्यदेवानंद महाराज ने व्यक्तित्व निर्माण पर के बारे में बताया। वहीं संतों ने जाम्भाणी साहित्य पर अपने विचार रखे। डॉ. ओमराज सिंह बिश्नोई ने भी बच्चों को विभिन्न ज्ञानवर्धक बातें बताई। बताया गया कि यह शिविर 21 जून तक प्रतिदिन चलेगा। इस अवसर पर संत स्वामी रामेश्वरानंद महाराज, स्वामी जगदेवानंद महाराज, स्वामी अशोकानंद महाराज, स्वामी ऋषिदानंद, राजस्थान से आए शिविर प्रभारी योगाचार्य सुभाष, शिविर संयोजक राजू राम जी महाराज सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, सीपी सिंह बिश्नोई, डॉ. ओमराज सिंह बिश्नोई, विष्णुदास बिश्नोई, राजकुमार सेवक, प्रदीप बिश्नोई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed