फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Protest on the highway against power cuts, police lathicharged

Moradabad News: बिजली कटाैती के विरोध में हाईवे पर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Protest on the highway against power cuts, police lathicharged
रामपुर। उमस भरी गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटाैती से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार रात 11 बजे लखनऊ-दिल्ली हाईवे के तीन बत्ती चाैराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी नोकझोंक हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को भगा दिया। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया, हालांकि, रात में ही उन्हें छोड़ दिया गया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर चले हंगामे के कारण लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

बिजली कटाैती के कारण कस्बे से गांवों तक बुरा हाल है। शनिवार की रात 10 बजे क्षेत्र के ग्राम सिंगरा, चिंचोली के लोगों ने बिजली न आने पर बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि 24 घंटे में 10 घंटे भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं नगर क्षेत्र में शनिवार को पूरे दिन बिजली गायब रही थी। इससे नाराज नगरवासी भी बिजलीघर पहुंचकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

यहां प्रदर्शन के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम आवास के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां करीब आधे घंटे तक नारेबाजी की। हालांकि, एसडीएम नहीं मिले। इसके बाद नाराज लोग हाईवे पर नगर के तीनबत्ती चौराहा पहुंच गए और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कोतवाल धनंजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने रास्ता छोड़ने की अपील की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। दोनों तरफ सड़क जाम होने के कारण हाईवे पर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी और पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और लोगों को भगा दिया। लाठीचार्ज का विरोध करने वाले चार लोगों को कोतवाल ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के बाद देर रात 2 बजे नगर की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। पुलिस ने बाद में हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया। बिजली विभाग के जेई हसनैन अंसारी ने बताया कि शनिवार को 40 मीटर एबीसी लाइन में फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। देर रात आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी।


_________________

हाईवे पर प्रदर्शन कर यातायात बाधित करने का अधिकार किसी को नहीं है। प्रदर्शनकारियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया था। कुछ देर बाद प्रदर्शनकारी धरना समाप्त कर वापस लौट गए। - राजवीर सिंह परिहार, सीओ मिलक
--------------
शनिवार को दोपहर बाद मिलक में लोकल फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। उसके बाद 33 केवी की मेनलाइन में फाल्ट हो गया। फाल्ट को ढूंढने में रात के 11 बज गए। करीब एक घंटे में फाल्ट को सही करवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई थी। - अनुराग सिंह, अधिशासी अभियंता, पावर कारपोरेशन
------------



क्षेत्र में लंबे समय से है बिजली की समस्या

क्षेत्र एवं नगर में लगभग एक माह से विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को काफी परेशानी हो रही है। सिंचाई के लिए सरकारी ट्यूबवेल एवं नलकूपों का सहारा लेने के लिए किसान दिन रात बिजली का इंतजार करते हैं। नगर में 24 घंटे के अंदर लगभग आठ घंटे की कटौती हो रही है। बिजली लाइन जर्जर होने के कारण फाल्ट हो रहे हैं। रविवार को भी विद्युत आपूर्ति के दौरान पूरे दिन ट्रिपिंग का दौर जारी रहा। दिन में लगभग 20 बार ट्रिपिंग हुई।


-----------------------------


आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे यात्री
तीन बत्ती चौराहे पर लगाए गए जाम की वजह से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तमाम यात्री बसों व अन्य वाहनों में गर्मी के बीच ही फंसे रहे। यहां पर करीब आधे घंटे तक जाम लग रहा। जाम लगने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed