फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest of farmers finished

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers finished
मुरादाबाद। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर किसानों का जिला मुख्यालय पर चल रहा धरना समय से पहले 46 घंटे में शनिवार की शाम समाप्त हो गया। किसानों का कहना था कि लखीमपुर खीरी में शासन ने किसानों की कुछ मांगे मान ली हैं। धरना समाप्त होने पर जिले के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार के सामने आंदोलन के तीसरे दिन वक्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को षड्यंत्र के आरोप में गिरफ्तार करने की मांग की। धरनास्थल पर अमरोहा जिले के सपा के विधायक समरपाल सिंह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव भी पहुंचे थे। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप दिया। शाम चार बजे से पहले ही किसान नेताओं को धरना समाप्त करने का आदेश बडे़ नेताओं से मिला। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा का धरना समाप्त हो गया। इसके पहले किसान नेताओं ने 75 घंटे तक धरना देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत (अराजनैतिक) के वरिष्ठ किसान नेता ऋषिपाल सिंह और मीडिया प्रभारी गौरव सिंह तोमर ने धरना समाप्त होने की पुष्टि की। इसके पहले बृहस्पतिवार की शाम भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में किसानों ने लखीमपुर खीरी की तर्ज पर धरना देना शुरू किया था। वक्ताओं में प्रदेश सचिव डॉ. चरण सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा महानगर अध्यक्ष मोहित चौधरी, राधेश्याम, अमरजीत चीमा, नरेंद्र प्रताप चौहान, रवींद्र यादव, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, चौधरी बहराज सिंह, अमरपाल सिंह, ओमवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
शिवसेना ने किसानों की मांगों का किया समर्थन
शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट सभागार में पहुंचकर किसान नेताओं से मुलाकात की और उनके आंदोलन का समर्थन किया। इस मामले में शिवसैनिकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। आरोप लगाया कि सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है। जिला प्रमुख के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, विपिन भटनागर, विशाल शर्मा, पंकज पाल, विजय कुमार पांडे, राहुल कुमार आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed