फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest of bhakeu workers

डेढ़ किमी सड़क मरम्मत की मांग को लेकर भाकियू ने डेढ़ घंटे लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
protest of bhakeu workers
मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र में डेढ़ किलोमीटर के करनपुर-नगली खस्ताहाल मार्ग के कारण क्षेत्र के लोगों को हो रही दिक्कत के विरोध में भाकियू ने दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर डेढ़ घंटे जाम लगाया और खस्ताहाल मार्ग की मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन

सैदनगर (रामपुर) ब्लाक इकाई के अध्यक्ष राजपाल चौधरी की अगुवाई में भाकियू कार्यकर्ता शनिवार करनपुर बस अड्डे पर एकत्र हुए। वक्ताओं का कहना था कि इस खस्ताहाल मार्ग से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। बेलवाड़ा चीनी मिल गन्ना ले जाने वाले किसानों की ट्राली इस खस्ताहाल मार्ग में अक्सर फंस जाती है। जिससे किसान परेशान होते हैं। शिकायत के बाद भी आला अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे गुस्साए किसानों 12 बजे दलपतपुर- अलीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर करनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और समझाया, लेकिन किसानों ने स्पष्ट कह दिया कि जब तक उनके समक्ष कोई अधिकारी नहीं आएगा, वह सड़क से नही हटेंगे। इसके बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। किसानों ने उन्हें मंडल आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जाम खोल दिया। इस अवसर पर मूंढापांडे ब्लाक के अध्यक्ष धर्मेश कुमार, जुबैद अली, सतेंद्र, जसवंत सिंह, दीपांशु, पिंटू, साबिर अली, इर्तजा अली, अरशद, जवर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed