{"_id":"5e31ea9a8ebc3e4adb512c3d","slug":"protest-for-caa-city-news-mbd3380447169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबादः शाहीन बाग की तर्ज पर ईदगाह में सीएए के खिलाफ धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबादः शाहीन बाग की तर्ज पर ईदगाह में सीएए के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
Thu, 30 Jan 2020 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
सीएए के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। दिल्ली केे शाहीन बाग की तर्ज पर मुरादाबाद ईदगाह मैदान में भी मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों महिला पुरुषों ने सीएए के विरोध में बुधवार को अचानक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सुबह करीब 11 बजे ईदगाह पर अचानक लोग जुटना शुरू हुए और थोड़ी देर में यहां सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। खुफिया तंत्र और पुलिस को भनक तब लगी जब ईदगाह में सीएए के विरोध में स्लोगन लहराने के साथ नारेबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुधवार को अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रखे। देर रात तक प्रदर्शनकारी ईदगाह मैदान में डटे थे। सपा सांसद डा. एसटी हसन, राज्यसभा सदस्य जावेद अली, विधायक हाजी इकराम कुरैशी समेत सपा और कांग्रेस के कई नेता भी ईदगाह मैदान पहुंचे। अचानक शुरू हुए धरना प्रदर्शन से पुलिस - प्रशासन के हाथ पांव फूले हैं। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने फिलहाल प्रशासन से बात करने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने 20 लोगों को नामजद करते हुए 650 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 11 बजे मुस्लिम समाज की महिलाएं और पुरुष हाथों में बैनर - पोस्टर लेकर सड़कों पर निकले तो पुलिस शुरू में समझ ही नहीं पाई। छोटी - छोटी टुकड़ियों में इन लोगोें ने ईदगाह मैदान पहुंचना शुरू किया और थोड़ी देर में भीड़ की शक्ल ले ली। यहां इन लोगों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी सीएए और एनआरसी को खत्म करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार धर्म के आधार पर सीएए लागू करके मुस्लिम समाज को परेशान करना चाहती है। हुंकार भरी कि किसी भी हाल में सीएए को लागू नहीं होने दिया जाएगा। सपा के सांसद - विधायक के अलावा पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी रिजवान कुरैशी भी धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन दिया।
दोपहर 12 बजते - बजते इस धरना प्रदर्शन की सूचना पुलिस - प्रशासनिक अफसरों के कानों तक पहुंची तो प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी अमित आनंद, एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र पुलिस बल लेकर ईदगाह पहुंच गए और उन्होंने धरने का नेतृत्व कर रहे बकी रसीद व जावेद से बात करनी चाही। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बात करने से इनकार कर दिया।
अब तक शहर के दूसरे इलाकों से भी लोग धरने में पहुंच चुके थे। सीएए और एनआरसी के विरोध में शहर में मुस्लिम बहुल इलाकों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि महिलाएं और पुरुष धरना देकर सीएए का विरोध जता रहे है। एहतियातन फोर्स तैनात कर दिया गया है। वीडियो ग्राफी कराई जा रही है।
सीएए के विरोध में धारा 144 का उल्लंघन करते हुए लोगों ने ईदगाह मैदान में धरना प्रदर्शन शुरू किया है। प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। यदि कानून हाथ में लेने की कोशिश करेंगे तो दूसरे कठोर कदम उठाने में प्रशासन हिचकेगा नहीं। - राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी।