फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest aginst dm and smajwadi party

डीएम और सपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 20 Apr 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 20 Apr 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
protest aginst dm and smajwadi party
samajwadi party
डीएम जुहैर बिन सगीर के खिलाफ कुंदरकी क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन कर उन्हें हटाने की मांग की है। डीएम और कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान पर जमीनों पर कब्जा कराने समेत तमाम संगीन आरोप लगाते हुए ग्रामीणाें ने कमिश्नरी पर हंगामा किया।
विज्ञापन


खुद को भाजपाई बता रहे प्रदर्शनकारियों ने कमिश्नर के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर जिलाधिकारी को हटाने की मांग की है। चार दिन पहले भी डीएम के खिलाफ हुई शिकायत पर सीएम आफिस से जांच बैठाई जा चुकी है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के गांव दलपतपुर, अक्का डिलारी, मोहम्मदपुर बस्तौर, चक फाजलपुर आदि गांवों से आए थे। इन्होंने डीएम के साथ ही कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कमिश्नर एल वेंकटेश्वर लू से मिले और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में डीएम पर आरोप है कि लंबे वक्त से मुरादाबाद में तैनात जुहैर बिन सगीर चार्ज लेने के बाद से ही सपा के एजेंट के रूप में काम करते रहे हैं। आरोप है कि आरएफसी, एसएफसी और एफसीआई कल्याण निगम गेहूं क्रय केंद्र उन्होंने सपा जिला महासचिव संजीव यादव और कुंदरकी विधायक के बेटे हाजी उवैस उर्फ कल्लन को बैकडोर से आंवटित कर दिए।

जहां बिचौलियों का गेहूं खरीदा जा रहा है। डीएम पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के साथ ही लोहिया आवासों के आवंटन में भी गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं। प्रदर्शनकारियों ने डीएम पर खनन सिंडिकेट से मिला होने के आरोप लगाने के साथ ही उनके ओएसडी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोप है कि ओएसडी को सेवानिवृत्त हुए एक साल बीत गया लेकिन राजदार होने की वजह से डीएम ने उन्हें अभी तक ओएसडी बना रखा है। प्रदर्शनकारियों में अधिवक्ता दुष्यंत राज चौधरी, मोहम्मद यासीन, इंद्रपाल सिंह, महिपाल सिंह, मनीष कुमार, मोहम्मद शफीक आदि शामिल थे।


हालांकि बैकडोर से इस प्रदर्शन को भाजपा का ही एक खेमा गाइड करता रहा। दुष्यंतराज चौधरी ने पिछले दिनों जमीन पर कब्जे के एक मामले में डीएम और सपा विधायक हाजी रिजवान की शिकायत सीएम से की थी। एसपी सिटी इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed