{"_id":"60d0e6d08ebc3e2e612d1dd4","slug":"protest-against-undeclared-power-cut-city-news-mbd393055448","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। अघोषित बिजली कटौती और जर्जर बिजली के खंभों की समस्या को लेकर सपा महानगर कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू की अगुआई में मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय पर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
सपाइयों ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर बिजली चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न बंद करने, कोरोना काल के दौरान बंद रही दुकानों के बिल माफ करने की मांग की है।
महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने शहर की बिगड़ती बिजली व्यवस्था एवं बिजली कटौती पर रोष जताया। कहा कि लॉकडाउन में बंद हुई दुकानों के ज्यादा बिजली का बिल आने की सपा निंदा करती है।
विज्ञापन
मनमानी बिजली कटौती से ऑनलाइन पढ़ाई बाधित होती है। महानगर के गले हुए बिजली खंभों से जानमाल की हानि होने की संभावना बनी रहती है। जर्जर बिजली के खंभों की मरम्मत कर दुरुस्त किए जाएं।