{"_id":"5d8fb7c78ebc3e01431c0e3e","slug":"protest-against-the-police-went-on-search-over-cattle-smuggling-information-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः दबिश देने गई पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, महिलाएं और बच्चे भी उतरे सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः दबिश देने गई पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, महिलाएं और बच्चे भी उतरे सड़क पर
Sun, 29 Sep 2019 01:13 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
दबिश देने गई पुलिस के खिलाफ महिलाओं ने की नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की दबिश के विरोध में लोगों ने बाजार नसरुल्ला खां के पास जाम लगा दिया। इसके लोगों ने महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। जाम और हंगामे की सूचना पर आला अधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने डंडा फटकार कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस का कहना है कि जाम लगाने और हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली की पुलिस ने शुक्रवार की रात पशु तस्करी की सूचना पर घेर मर्दान खां में दबिश थी, हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कोई हत्थे नहीं चढ़ा। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को फिर दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार की रात लोगों ने महिलाओं और बच्चों के साथ चौराहे पर जाम लगा दिया। भीड़ नारेबाजी करती हुई कोतवाली तक पहुंच गई थी। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगों को लाठी फटकार कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। लोगों ने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। एएसपी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया गया है। कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।