फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest against the agricultural law

कृषि कानून के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर गरजे सपाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
protest against the agricultural law
किसानों के समर्थन में सपाइयों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन ।
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध और दिल्ली सीमा पर आंदोलन के समर्थन में सोमवार को मुरादाबाद मुख्यालय भी जमकर प्रदर्शन हुए। जहां भाकियू कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में जा घुसे तो वहीं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। यहां पुलिस प्रशासन के साथ प्रदर्शनकारियों की जमकर नोकझोंक हुई। वाम मोर्चा ने भी यहां पहुंचकर अपना विरोध जताया तो दूसरी तरफ आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर अनशन किया।
कृषि कानून के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को सपाई कलक्ट्रेट पर गरजे। सपा जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में सपाइयों ने किसानों की आय बढ़ाओ, खेती किसानी बचाओ की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना दिया। जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। धरने में सांसद डा. एसटी हसन ने कहा कि आज किसानों की आवाज को टुकड़े-टुकड़े गैंग कहा जा रहा है। सरकार किसान विरोधी बिल पर बात न करके किसानों में फूट डलवाना चाहती है और उनकी आवाज को दबाना चाहती है। देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। किसानों की आवाज के लिए देश की जनता और समाजवादी पार्टी उनके साथ है। कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान ने कहा कि किसान आज सड़कों पर उतरा है। हमें किसानों की मांगों के लिए लाठी-डंडे भी खाने पड़े तो हम तैयार है। ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान ने कहा कि जब तक किसान विरोधी कृषि कानून के खिलाफ किसानों की आवाज नहीं सुनी जाएगी, तब तक सपा का संघर्ष जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा कि अब किसानों की लड़ाई आरपार की होगी और उसके लिए सपा का एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है। महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू ने कहा किसान की आवाज हर जोर जुल्म की टक्कर पर संघर्ष हमारा नारा है। इंकलाब की आवाज अब बुलंद होकर रहेगी। इस दौरान बाबर खान, महानगर महासचिव धर्मेंद्र यादव, पूर्व विधायक अनीसउर्रहमान, पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, मनोज यादव, समीर शर्मा, सुरजीत सिंह, विश्वजीत यादव, जुगल किशोर वाल्मीकि, अथहर हुसैन अंसारी, राजकुमार प्रजापति, कैसर अली कुद्दूसी, हाजी इशरत अली, शाहिद हुसैन गामा, हाजी अकरम खान, मुकेश यादव, नाग भारती, सलाउद्दीन मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के किसान दोपहर आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और वहीं पंचायत की। इसे संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार के कृषि कानून को किसान विरोधी करार देते हुए इसे वापस न लेने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। बाद में सभी ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंच कर वहां भी प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन यहां सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रदेश महासचिव डॉ. नो सिंह, रनवीर सिंह, दीपक चौधरी, राजवीर सिंह, राधेश्याम आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कि सान यूनियन (असली) के कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय महासचिव चौधरी महक सिंह की अगुवाई में दोपहर आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए तथा वहीं से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस मौके पर मनु चैौधरी, इब्राहिम, समरपाल सिंह, हरपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
भाकपा (माले), भाकपा (मार्क्सवादी), एसयूसीआई और लोकतांत्रिक मोर्चा के तमाम कार्यकर्ताओं ने वाम एकता जिंदाबाद, किसान मजदूर एकता जिंदाबाद, खेती विरोधी तीनों कानून तुरंत वापस लो। साम्राज्यवाद हो बर्बाद, आदि नारे लगाते हुए कमिश्नर कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाल कर किसान आंदोलन, किसानों और उनकी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाकपा (माले) जिला प्रभारी रोहिताश राजपूत, इंकलाबी नौजवान सभा के मोहम्मद आलम, रामकिशोर रस्तोगी, एसयू सीआईसी विजय पाल सिंह, चंद्रपाल सिंह आज़ाद, नूर सबा, ओंकार सिंह एडवोकेट, वचन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

किसान आंदोलन के समर्थन में आप कार्यकर्ता अनशन पर बैठे
मुरादाबाद। किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जाबिर हुसैन की अगुवाई में पंडित नगला स्थित पार्टी कार्यालय पर अनशन किया। अनशन स्थल पर सुशील शुक्ला, रविंद्र भाटिया, रशीद सैफी, जावेद रशीद, साइमा निकहत, जहां आरा, ज्योति आदि ने अनशन किया। इस मौके पर पार्टी की ओर से कुछ बुजुर्गों को कंबल भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed