फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Protest against police and revenue team arriving for temple construction in Usmanpur, threat of self-immolation

Moradabad News: उस्मानपुर में मंदिर निर्माण के लिए पहुंची पुलिस व राजस्व टीम का विरोध, आत्मदाह की धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Protest against police and revenue team arriving for temple construction in Usmanpur, threat of self-immolation
ठाकुरद्वारा। सोमवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मंदिर के निर्माण करने के लिए गांव उस्मानपुर में पहुंची लेकिन कुछ लोगों के विरोध और एक व्यक्ति के आत्मदाह की धमकी देने पर टीम को सात घंटे बाद वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गांव में स्थित मंदिर को हाईवे के निर्माण के दायरे में आने के कारण तोड़ दिया गया था। इसके लिए प्रशासन ने गांव में ग्राम समाज की भूमि मंदिर निर्माण के लिए देकर उसकी तारबंदी कराई थी। इस भूमि को कुछ लोग आर्य समाज का बताकर इसका विरोध कर रहे हैं। शनिवार को गांव के पाकेश कुमार आदि ने एसडीएम और सीओ से मिलकर मंदिर के लिए दी गई भूमि पर मंदिर निर्माण करने की मांग की। इस पर सोमवार को हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और पुलिस की टीम गांव में पहुंची तो मौके पर पशु बंधे मिले। वहां पर जैसे ही मंदिर का काम शुरू किया गया, दूसरे पक्ष के लोग वहां आ गए और उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध करने वालों में से एक ने चेतावनी दी कि यदि यहां पर मंदिर बनाया गया तो वह अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लेगा। इससे पुलिस और राजस्व विभाग की टीम में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

टीम ने मंदिर का निर्माण शुरू नहीं कराया सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पुलिस और राजस्व विभाग की टीम वहां बैठी रही और फिर वहां से वापस लौट गई। पाकेश कुमार ने बताया कि अब इसकी शिकायत डीएम से करेंगे। उधर, एसडीएम प्रीति सिंह का कहना है कि मंदिर के लिए भूमि चिन्हित कर उसकी तारबंदी कर दी गई थी। पुलिस के कहने पर ही लेखपाल और कानूनगो को वहां पर भेजा गया था। यदि कोई मंदिर का निर्माण का विरोध कर रहा था तो पुलिस को उसे रोकना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed