{"_id":"6954315a523c6df72f06afcc","slug":"protest-against-house-tax-hike-protest-against-recovery-teams-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-112914-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन, वसूली टीमों का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन, वसूली टीमों का किया विरोध
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला वार्ड 11 में हाउस टैक्स वसूलने गई नगर पालिका की टीम को हाउस टैक्स वृद्धि का विरोध का सामना करना पड़ा। नागरिकों ने बढ़ाए गए टैक्स को बहुत अधिक बताकर कैंप का बहिष्कार कर दिया। नागरिकों ने नगर पालिका से बोर्ड की बैठक बुलाकर टैक्स को कम करने की मांग की है।
मंगलवार को सुबह 10:00 बजे नगर पालिका की टीम वार्ड 11 के नागरिकों से हाउस टैक्स वसूली के लिए पहुंची तो नागरिकों ने टीम का यह कहकर विरोध किया कि उनके घरों पर नगर पालिका ने बहुत अधिक टैक्स लगा दिया है। जिसको वह जमा नहीं कर सकते। हालांकि कुछ नागरिकों ने नगर पालिका के वॉटर टैक्स जमा भी किया लेकिन हाउस टैक्स जमा करने से साफ इन्कार कर दिया। इस वार्ड के 237 नागरिकों को नगर पालिका ने नया हाउस टैक्स लगाकर 80133 रुपए का टैक्स जमा करने के नोटिस जारी किए हैं।
नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका ने हाऊस टैक्स बहुत अधिक बढ़ा दिया है। यहां के निवासी सपा नेता शमीम मंसूरी का कहना है कि पहले उनका हाउस टैक्स 100 था जिसे बढ़ाकर 337 कर दिया गया है। उन्होंने इस वृद्धि का विरोध किया। वार्ड के सभासद मुस्तकीम ने बताया कि उनका टैक्स भी कई गुना कर दिया गया है। मोहल्ले के मुबारक अली ने बताया कि उनका टैक्स 100 से बढ़कर 387, चंद्र प्रकाश ने बताया कि उनका टैक्स 120 से बढ़कर 277, उस्मान का 100 से 691, रईस अहमद का 100 से 203, पवन कुमार का 100 से 339, सदानंद जोशी का 100 से बढ़ाकर 560 रुपये, अनिल कुमार का 100 से 389 रुपये कर दिया है। इसी तरह वहां मौजूद अन्य नागरिकों ने भी अपना टैक्स बहुत अधिक बताया। उन्होंने नगर पालिका से मांग की है कि शीघ्र नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक बुलाई जाए ।पहले की तरह पुराने टैक्स का 10 या 20 प्रतिशत बढ़ाकर टैक्स वसूला जाए।
विज्ञापन
नगर पालिका के वहां मौजूद कर्मचारी सत्येंद्र कुमार ने नागरिकों को यह कहकर शांत करने की कोशिश की कि टैक्स शासन के निर्देश पर क्षेत्रफल के हिसाब से निर्धारित कर लगाया गया है। टीम में भारत सिंह, अकबर, अनीस आदेश आदि मौजूद रहे। नगर पालिका के अध्यक्ष इरफान सैफी का कहना है कि हाउस टैक्स वृद्धि से उनका कोई लेना-देना नहीं है यह टैक्स प्रदेश सरकार के आदेश पर बढ़ा है।
फोटो 1,2 ठाकुरद्वारा नगर के वार्ड 11 में हाउस टैक्स वसूली कैंप में हाउस टैक्स वृद्धि का विरोध करते नागरिक संवाद