{"_id":"696aa6e64bc48d0d50082bde","slug":"proposal-sent-to-build-a-medical-college-in-moradabad-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-813855-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद में मेडिकल कॉलेज बनवाने को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद में मेडिकल कॉलेज बनवाने को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने मुरादाबाद में मेडिकल कॉलेज बनवाने का प्रस्ताव सांसद रुचिवीरा और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह को भेजा। यह मुद्दा पिछले दिनों दिशा की बैठक में गूंजा था। सीएमओ ने कहा कि मुरादाबाद और इसके आसपास के क्षेत्रों में आम जनमानस को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए यह प्रस्ताव दिया गया है।
12 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में सांसद रुचि वीरा के द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में एक सरकारी मेडिकल कालेज के लिए प्रस्ताव दिया है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि सरकार की नीति के हिसाब से यदि चिकित्सालय में मेडिकल कॉलेज शुरु करने लायक बेड होते हैं तो दस किलोमीटर के दायरे में एकेडमिक ब्लॉक बनवाया जा सकता है। यहां पर कक्षाओं का संचालन और प्राचार्य कार्यालय आदि स्थापित किया जा सकता है। यहां पर 265 बेड जिला चिकित्सालय में हैं। सौ बेड की एमसीएच विंग है। इसके अलावा जिला महिला चिकित्सालय में बेड अलग हैं।
सीपीएच में मिल सकते हैं 76 बेड
केंद्र्रीय पुलिस चिकित्सालय (सीपीएच) में पुलिस विभाग के अधिकारियां एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापरक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए केन्द्रीय पुलिस चिकित्सालय मुरादाबाद स्थित 96 बेड में से 20 बेड पुलिस कर्मियों को आरक्षित करते हुए शेष 76 बेड को मेडिकल कालेज के लिए प्रयोग किया जा सकता है। केन्द्रीय पुलिस चिकित्सालय मुरादाबाद की दूरी जिला चिकित्सालय मुरादाबाद से लगभग 700 मीटर है। 100 बेड का क्रिकटल केयर यूनिट (सीसीयू) प्रस्तावित है जिसके निर्माण के लिए बजट भी उपलब्ध है। सीसीयू के निर्माण के लिए सीपीएच में भूमि चिह्नित की जा चुकी है। इसके अनुमोदन के लिए प्रस्ताव राज्य मुख्यालय को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
100 एमबीबीएस सीटों के मेडीकल कालेज के लिए आवश्यकता और व्यवस्था
मेडिकल कॉलेज के लिए 600 बेड की आवश्यकता होती है। वर्तमान में 496 बेड उपलब्ध हैं। यदि प्रस्तावित 100 बेड के सीसीयू को शामिल कर लिया जाए तो 596 बेड उपलब्ध हैं। आईपीडी के लिए 75 फीसदी बेड ऑक्यूपेंसी आवश्यकता होती है। वर्तमान चिकित्सालय की बेड ऑक्यूपेंसी 90.19 है। 600 मरीजों की ओपीडी प्रतिदिन की आवश्कता है। वर्तमान में चिकित्सालय की ओपीडी प्रतिदिन 1750 है। मेडीकल कालेज के लिए 6 ओटी की आवश्यकता होती है। वर्तमान में 4 ओटी संचालित हैं।
यह दिए सुझाव
जिला चिकित्सालय में जर्जर बिल्डिंग का ध्वस्त करके मेडीकल कालेज के लिए प्रयोग किया जा सकता है। टाउन हाल में स्थापित पुराना जनाना एवं मर्दाना अस्तपताल जो 3.5 एकड़ में स्थापित है और यह जिला चिकित्सालय से 1200 मीटर की दूरी पर स्थति है की जर्जर बिल्डिंग को ध्वस्त करके फैकल्टी के लिए मल्टी स्टोरी में निर्माण करके आवासीय प्रयोग किया जा सकता है।
वर्जन...
प्रस्ताव भेज दिया है, ताकि युवाओं को मेडिकल शिक्षा के अवसर प्रदान कर क्षेत्र के विकास में योगदान हो सके। ग्रामीण एवं पिछडे इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिल सके।
डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ