फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Property dealer dies in accident on Sambhal Road

संभल रोड पर दुर्घटना में प्रापर्टी डीलर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Property dealer dies in accident on Sambhal Road
कुंदरकी। गांगन तिराहे से सामान खरीद कर बृहस्पतिवार देर रात घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मुरादाबाद संभल मार्ग पर हुए हादसे की वजह से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेज दिया।
विज्ञापन

मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नूरपुर निवासी अजय चौहान (28) प्रॉपर्टी डीलिंग और खेतीबाड़ी करता था। बृहस्पतिवार देर रात वह कुछ सामान खरीदने गांगन तिराहा आया था। सामान खरीदने के बाद वह बाइक से नूरपुर लौट रहा था। मुरादाबाद संभल रोड पर फरीदपुर गांव से पहले टोल रोड के समीप कट के पास पहुंचा था। इस दौरान अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन के टायर के नीचे दबने से अजय चौहान की मौत हो गई। चालक हादसे के बाद वाहन लेकर भागा, वाहन में फंसी बाइक भी करीब पचास मीटर दूर तक घिसटती चली गई और क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मैनाठेर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी थम सा गया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना देने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed