फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   procurement in name of Shri Ram mandir construction in Moradabad Photo of cabinet minister and BJP district president printed on the receipt

मुरादाबाद में श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर वसूली, रसीद पर कैबिनेट मंत्री और भाजपा जिला अध्यक्ष की फोटो छपी

Sat, 26 Dec 2020 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Dec 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
procurement in name of Shri Ram mandir construction in Moradabad Photo of cabinet minister and BJP district president printed on the receipt
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है। आरोप  है कि विश्व हिंदू महाशक्ति संघ नाम के संगठन के पदाधिकारी रसीद पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान के फोटो लगाकर लोगों से धन वसूली कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस मामले में मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर अवैध वसूली करने की शिकायत आ रही है। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष का कहना है कि कुछ दिनों से श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह टोली के नाम पर विश्व हिंदू महाशक्ति संघ नाम का एक संगठन लोगों से धन वसूली कर रहा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि आरोपी ने रसीद पर कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष का फोटो लगा रखा है। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए इस तरह से कोई धन नहीं लिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर विश्व हिंदू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर प्रेमवीर सिंह ने कुछ रसीद भी पोस्ट की हैं। 

थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि ठाकुर प्रेमवीर के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।। मामले की जांच की जा रही है। हमने अपने संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के लिए रसीद बनाई थी ताकि श्रीराम मंदिर निर्माण में हमारे संगठन का भी कोई सहयोग रहे। 

रसीदों के जरिये जो भी धन इकट्ठा होना था उसे मंदिर के ट्रस्ट में ही जमा किया जाना था। इन रसीदों को रोक लिया गया है। किसी से कोई धन नहीं लिया गया है 
-ठाकुर प्रेमवीर, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू महाशक्ति संघ

मेरा इस प्रकरण से कोई संबंध नहीं है न ही मैं इन लोगों को जानता हूं।  यदि मेरा फोटो लगाया गया है तो यह गलत है और इस पर एक्शन होना चाहिए 
- भूपेंद्र सिंह, पंचायतीराज मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed