फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Procession with goat and buffalo to end Corona

बकरा और कटरा को सजाकर निकाला जूलुस, पुलिस ने दौड़ाए ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Procession with goat and buffalo to end Corona
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के मंगूपुरा गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने बकरा और कटरा सजाकर जुलूस निकाल दिया। इस दौरान शराब और दूध से गांव में छिड़काव भी किया गया। ग्रामीण कोराना महामारी से बचने के लिए तंत्र मंत्र क्रिया कर रहे थे। इसकी सूचना मिलन पर पुलिस गांव पहुंच गई और ग्रामीणों को दौड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में प्रधान समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के मंगूपुरा गांव में बीमारी की चपेट में आकर कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि अब भी सौ से ज्यादा लोग बीमार हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महामारी से लोगों को बचाने के लिए पुरानी परंपरा के तहत गांव में जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए ग्रामीणों ने चंदा किया और एक बकरा व कटरा भी खरीदा। सोमवार को बकरा व कटरा को सजाकर ढोल नगाड़ों के साथ पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। इस दौरान एक ग्रामीण ने सिर पर घड़ा रख लिया था। जिसमें आग जल रही थी, जबकि दूसरा ग्रामीण एक मटके में शराब और दूध मिलाकर गांव में छिड़काव कर रहा था।
विज्ञापन

सभी ग्रामीण गांव के बाद हाईवे से होते हुए एक मंदिर जा रहे थे। जहां पूजा करने के बाद बकरा और कटरे को जंगल में छोड़ना था। इसी दौरान मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जुलूस रुकवा दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीण भड़क गए और पुलिस से उलझने लगे। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा लिया। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र, राजेंद्र, सोनू, मनोज, सोनू, रामौतार, मुकंदा, चौखे सिंह, बबलू, महेंद्र, रामचरण, गौरव, जगेश्वर, राजेश उपाध्याय और पचास अज्ञात के लाक डाउन व कोविड नियमों के उल्लंघन में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed