फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Procession taken out on Sant Ravidas Jayanti

Moradabad News: संत रविदास जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Sant Ravidas Jayanti
मुरादाबाद। शहरभर में बुधवार को संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। श्री संत गुरु रविदास जन्मोत्सव समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में झांकियों की धूम रही।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई संत रविदास की विशाल शोभायात्रा में नगर विधायक रितेश गुप्ता दीप जलाया। इसके बाद कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने फीता काटकर यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर सुरीले भजन बज रहे थे। इसके अलावा भगवान वाल्मीकि, संत रविदास, गौतम बुद्ध, भारत माता, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबडेकर, सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह और अन्य महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सभी से संत रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। व्यापारिक संगठनों और क्लब के लोगों ने पदाधिकारियों को पटका और फूल मालाएं पहनाईं। शोभायात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद बिजनौर शीशराम सिंह रवि, पूर्व सांसद वीर सिंह, पूर्व सांसद गिरीश चंद्र, प्रदेश अध्यक्ष डिंपल सागर, भाजपा नेता मनोज गुप्ता, मंगू सिंह ने किया। यात्रा मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखापुल, टाउन हाल, गंज बाजार, गुरहट्टी चौराहा, ताड़ीखाना, जीएमडी रोड होते हुए टाउनहाॅल पहुंची। संत रविदास जन्मोत्सव पर समिति की ओर से टाउनहॉल पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बृजमोहन सिंह, वेद प्रकाश सागर, ओमप्रकाश सागर, देवाशीष, वीरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed