फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   problem on kanth seat between congress and samajwadi party

कांठ को लेकर सपाई-कांग्रेसियों में ‘गांठ’

Fri, 20 Jan 2017 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 20 Jan 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
problem on kanth seat between congress and samajwadi party
Congress
कांठ विधानसभा सीट को लेकर सपाई और कांग्रेसियों के गठबंधन में गांठ पड़ गई है। जिले की छह विधानसभा सीटों में से केवल एक सीट कांठ कांग्रेस के खाते में गई है, जबकि कांग्रेस नेता शहर और ठाकुरद्वारा सीट भी मांग रहे हैं। उधर सपा नेता सभी छह सीटों पर लड़ने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


इसे लेकर जिले में गठबंधन की ‘घंटी’ किसके गले में बंधेगी, इस पर असमंजस बना है। सपा और कांग्रेस में गठबंधन की बात सामने आने पर जिले के विधायकों की धड़कने बढ़ गई थी। विधायकों ने अपने-अपने तर्क से जिले की सभी सीटें सपा के खाते में रहने का दावा किया था।
विज्ञापन


गुरुवार को विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस में गठबंधन की मुहर लग गई। गठबंधन में रालोद के बाहर होने के बाद कांग्रेस के हिस्सों में सौ सीटों आई हैं। इन सौ सीटों जिले की कांठ विधानसभा सीट भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां साइकिल और पंजे का संयुक्त उम्मीदवार खड़ा होगा। फिलहाल इस सीट पर पीस पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतकर सपा मेें शामिल होने वाले अनीसुर्रहमान काबिज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed