{"_id":"665e65f2f19559089b050d82","slug":"problem-due-to-poor-sanitation-system-in-50-wards-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-413576-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गर्मी के बीच 50 वार्डों की सफाई व्यवस्था लड़खड़ाने से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गर्मी के बीच 50 वार्डों की सफाई व्यवस्था लड़खड़ाने से दिक्कत
विज्ञापन
मुरादाबाद। निगम के प्रयास के बाद भी शहर के 50 वार्डों में लड़खड़ाई चल रही सफाई व्यवस्था अभी पटरी पर नहीं आ सकी है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम ठप रहने से जहां तहां सड़क किनारे कूड़े के ढेर पूरे दिन पड़े रहते हैं। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
मंडलायुक्त आवास को जाने वाले मार्ग पर लोक निर्माण विभाग आवासी कॉलोनी के पास सड़क किनारे सोमवार पूरे दिन कूड़े का ढेर पड़ा रहा। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान रहे। दिल्ली रोड स्थित बुद्धि विहार में कुंदन पेट्रोल पंप से आगे वाली गली में सड़क किनारे तथा वार्ड-07 नवीन नगर में दुर्गा मंदिर के पास कूड़े का ढेर लगा रहा। इससे उठने वाली दुर्गंध से जहां राहगीरों को परेशानी हुई वहीं आसपास रहने वालों में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है। कमोवेश यही स्थिति शहर के उन सभी 50 वार्डों की है जहां डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था ठप है।
वार्ड-16 की पार्षद नीरज गुप्ता ने बताया कि करीब दो साल पहले डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी के वाहन तीन-चार दिन आए थे। उसके बाद नहीं आए। निजी सफाईकर्मियों के भरोसे वार्ड की सफाई व्यवस्था है। कुछ निजी सफाईकर्मी भी कूड़ा कलेक्शन करने के बाद खाली स्थान पर डाल जाते हैं। निगम अधिकारियों से समस्या समाधान की लगातार मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
वार्ड-07 की पार्षद पंकज शर्मा ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी पहले भी उनके वार्ड में नहीं आती थी। उन्होंने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी नियमित कूड़ा कलेक्शन करने नहीं आते। जिसकी वजह से वार्ड के कई स्थानों पर लोग खाली स्थान देख अपने घर का कूड़ा वहां मजबूरन डाल देते हैं। उन्होंने निगम प्रशासन ने कूड़ा उठान की व्यवस्था नियमित कराने की मांग की है।