{"_id":"6303c862aa702a051a0668cf","slug":"problem-coming-in-learnig-driving-licence-moradabad-news-mbd4385945198","type":"story","status":"publish","title_hn":"लर्निग ड्राइविंग लाइसेंस के परीक्षा देने में रही दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लर्निग ड्राइविंग लाइसेंस के परीक्षा देने में रही दिक्कतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। वाहन चालक के लिए लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए दो दिनों से काफी दिक्कतें आ रही हैं। परेशान युवकों ने इस मामले में पोर्टल के अलावा परिवहन इंस्टीट्यूट में शिकायतें की है। युवकों का आरोप है कि दो दिनों से ऑनलाइन सिस्टम काम नहीं कर रहा है।
बुद्धि विहार कालोनी निवासी शिवम ने ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के कार्यालय में आकर आरआई हरिओम से शिकायत किया वह लर्निंग डीएल बनवाने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करा चुका है। परीक्षा देने के लिए वह ऑनलाइन सिस्टम खोल रहा है लेकिन प्रोसीडिंग ऑप्शन नहीं खुल रहा है। इसी प्रकार उसके साथी दो दिनों से प्रयास कर रहे हैं लेकिन सभी के सामने एक तरह की दिक्कतें आ रही हैं। आरआई ने बताया कि इस प्रकार कई युवकों ने उनसे शिकायत की हैं। कुछ युवकों ने पोर्टल पर शिकायत भी की है। पिछले एक माह से कई प्रकार की शिकायतें अभ्यर्थी कर रहे हैं। आधार कार्ड पर फोटो पुराना होने के कारण सिस्टम उसे पकड़ नहीं रहा है। क्योंकि तीन साल पहले लगाए गए फोटो और वर्तमान चेहरे में अंतर आ जाता है। इस प्रकार युवक डीएल बनवाने में दिक्कत आ रही है। यदि युवक आधार कार्ड और वर्तमान चेहरे का मिलान कर ले तो भी डीएल के लिए दूसरी बार फिर पंजीकृत कराना होगा। इस प्रकार युवकों को समय के साथ भागदौड़ बढ़ जा रही है। यहीं कारण है कि पहले प्रतिदिन सौ से अधिक लर्निंग लाइसेंस बनाए जाते थे लेकिन अब यह संख्या घटकर 50 फीसदी रह गई है। शिकायतों के आधार पर परिवहन मुख्यालय के अधिकारी भी इस सिस्टम में संशोधन करने की कवायद कर रहे हैं।