{"_id":"5c8bff31bdec2213e76c2083","slug":"priyanka-gandhi-will-come-to-moradabad-seeking-votes-for-raj-babbar-in-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: राज बब्बर के लिए वोट मांगने ससुराल आएंगी प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: राज बब्बर के लिए वोट मांगने ससुराल आएंगी प्रियंका गांधी
Sat, 16 Mar 2019 01:08 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजबब्बर के लिए अपनी ससुराल मुरादाबाद में वोट मांगेंगी। मुरादाबाद में प्रियंका की ससुराल है। प्रियंका के यहां से चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी पिछले कई चुनावों से होती रही हैं।
विज्ञापन
इस बार शहर में कुछ पोस्टर लगाकर प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा से भी मुरादाबाद से चुनाव लड़ने की अपील की गई थी। हालांकि वाड्रा चार दिन पहले साफ कर चुके हैं कि ईडी मामले में क्लीन चिट मिलने तक वह चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। इस बीच कांग्रेस ने मुरादाबाद से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को चुनाव मैदान में उतारा है। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रचार के लिए प्रियंका का कार्यक्रम मांगा है।
विज्ञापन
राजबब्बर के चुनाव मैदान में उतरने से मुरादाबाद लोकसभा सीट हाईप्रोफाइल सीटों में शामिल हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव मैदान में होने की वजह से कांग्र्रेस की प्रतिष्ठा इस सीट पर दांव पर लगी है। राजबब्बर के आने से इतना साफ हो गया है कि यहां चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों के साथ ही फिल्मी सितारों का भी जमघट लगेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह का कहना है कि प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे शीर्ष नेताओं का भी कार्यक्रम मांगा गया है। राजबब्बर की बेटी फिल्म अभिनेत्री जूही बब्बर भी पिता के लिए वोट मांगने मुरादाबाद आएंगी।
इसके अलावा बॉलीवुड के दूसरे कई सितारे भी मुरादाबाद में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। कांग्रेसी इसे लेकर उत्साहित हैं। राजबब्बर 18 मार्च को मुरादाबाद में रैली करेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इसके बाद स्टार प्रचारकों और बॉलीवुड सितारों के आने का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।