फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Election 2022: Priyanka Gandhi Election Campaign From Her In-Laws Targeted BJP Reiterated Congress Pledge

UP Chunav 2022: ससुराल से प्रियंका गांधी ने भरी चुनावी हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, दोहराई कांग्रेस की प्रतिज्ञा 

Thu, 02 Dec 2021 04:55 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 02 Dec 2021 04:55 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जाति धर्म की राजनीति करती है। इस सरकार में आटा, डाटा, बिजली, रसोई गैस सब महंगी हो गई है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Priyanka Gandhi Election Campaign From Her In-Laws Targeted BJP Reiterated Congress Pledge
प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को अपनी ससुराल मुरादाबाद से चुनावी हुंकार भरी। मुरादाबाद में आयोजित प्रतिज्ञा रैली में भाजपा पर निशाना साधा। रैली में कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को दोहराई। सपा और बसपा पर भी प्रहार किया।

विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित बुद्धि विहार फेज-2 के मैदान पर आयोजित कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वह अपने नेताओं की जवाबदेही तय करें। उनसे सवाल करें। प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जाति धर्म की राजनीति करती है। इस सरकार में आटा, डाटा, बिजली, रसोई गैस सब महंगी हो गई है। सपा और बसपा को अवसरवादी बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जाति धर्म नहीं, मुद्दे के आधार पर वोट करें। उन्होंने कांग्रेस की प्रतिज्ञा को चुनाव में निभाने का वादा किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, धीरज गुर्जर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed