फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   private doctors will be on 24 hour strike

24 घंटे के लिए हड्ताल पर रहेंगे निजी चिकित्सक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
private doctors will be on 24 hour strike
मुरादाबाद। आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सर्जरी करने की अनुमति देने के विरोध में चिकित्सक आज (शुक्रवार) को हड़ताल करेंगे। सभी निजी अस्पताल 24 घंटे के लिए बंद किए जाएंगे। इस दौरान ओपीडी, पैथोलॉजी लैब और एक्सरे सेंटर बंद रहेंगे। मरीजों को सिर्फ इमरजेंसी और कोविड 19 की ही सेवाएं मिल सकेंगी। अध्यक्ष आईएमए के अनुसार शुक्रवार दोपहर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा आयुर्वेद डाक्टरों को सर्जरी की अनुमति देने के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा प्रस्तावित हड़ताल का समय 12 घंटे से बढ़ाकर अब 24 घंटे कर दिया गया है। आईएमए के डाक्टरों का कहना है कि वह किसी पैथी के विरुद्ध नहीं हैं, लेकिन चिकित्सा शिक्षा में मिक्सोपैथी यानी खिचड़ी तंत्र का विरोध किया जाएगा। भविष्य में इससे मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार मिलने में समस्याएं उत्पन्न होंगी। इसी समस्या के बचने के लिए आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति देने का विरोध किया जा रहा है। डाक्टर 24 घंटे निजी चिकित्सा सेवा बंद रखेंगे। ये हड़ताल शुक्रवार सुबह छह बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक रहेगी। इस दौरान प्राइवेट अस्पताल की ओपीडी, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड-एक्सरे सेंटर बंद रहेंगे। प्राइवेट अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी और कोविड-19 सेवा ही मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश से निर्देश मिलने के बाद बढ़ाया समय
मुरादाबाद। आईएमए मुरादाबाद शाखा के अध्यक्ष डा. भगतराम राणा का कहना है कि यह हड़ताल नहीं असहयोग आंदोलन है। करीब 380 निजी क्लीनिक, 70 पैथोलॉजी सेंटर और 65 अल्ट्रासाउंड-एक्सरे सेंटर व सात बड़े कॉरपोरेट अस्पताल इस आंदोलन में प्रतिभाग करेंगे। यहां कोविड और इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद रहेंगी। सभी चिकित्सक सुबह 11 बजे आईएमए हाल पर एकत्र होंगे। दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। डॉ. भगतराम राणा का कहना है कि ऐसा किसी देश में नहीं होता है कि शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण देकर चिकित्सक तैनात किये जाएं। वह किसी पैथी के खिलाफ नहीं हैं। आयुर्वेद को विशुद्ध रूप से अलग कर विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि एक सर्जन बनने में 12 से 13 वर्ष का समय लगता है। तीन वर्ष किसी अस्पताल में काम करना पड़ता है, उसके बाद चिकित्सक सर्जरी कर पाते हैं। यूपी स्टेट आईएमए के निर्देश पर 12 घंटे के बजाय 24 घंटे तक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed