{"_id":"661f1bb82b0b41c8b50560e7","slug":"prisoners-condition-worsens-in-jail-dies-during-treatment-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-383000-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जेल में बंदी की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जेल में बंदी की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद।
जिला जेल में बंद बंदी विष्णु (25) की अचानक हालत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बंदी की मौत हो गई। मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।
मझोला के लाइनपार माता मंदिर के पास रहने वाले विष्णु उर्फ राजू (25) पुत्र सुरेश को 22 मार्च 2024 को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था। जेल अधिकारियों के मुताबिक, 12 अप्रैल को विष्णु को दौरा पड़ने की शिकायत के बाद जिला जेल के अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार को उसकी तबीयत अधिक खराब हो गई। उसके सीने में दर्द हो रहा था। जिसके बाद शाम करीब 4:50 बजे उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।