{"_id":"5d62b0ee8ebc3e017b4bd565","slug":"prisoner-husband-gave-teen-talaq-to-his-wife-from-jail-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः जेल में बंद हत्यारोपी ने नया कुर्ता-पायजामा न लाने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः जेल में बंद हत्यारोपी ने नया कुर्ता-पायजामा न लाने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मामला दर्ज
Mon, 26 Aug 2019 05:28 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा/गजरौला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा/गजरौला
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 26 Aug 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
जेल में बंद हत्यारोपी पति से मिलाई करने पहुंची पत्नी बकरीद पर पहनने के लिए नया कुर्ता पायजामा लेकर नहीं गई। ये बात पति को नागवार गुजरी। पति ने मिलाई के दौरान ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। यही नहीं बाद में समझाने जेल पहुंचे गांव के दो लोगों के हाथ पति ने कागज के टुकड़े पर तीन बार तलाक लिखकर भेज दिया। पत्नी की तहरीर पर गजरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
मामला गजरौला थानाक्षेत्र के गांव नौनेर का है। यहां की रहने वाली मुर्शीदा का पति जुल्फिकार उर्फ कलवा हत्या के एक मामले में वर्ष 2014 से मुरादाबाद जेल में बंद है। वह मेहनत मजदूरी कर चार बच्चों का भरण पोषण करती है। समय-समय पर वह जुल्फिकार से मिलाई के लिए जेल भी जाती है लेकिन पति उस पर शक करता है और ताने मारता है।
विज्ञापन
आरोप है कि 11 अगस्त को वह पति से मिलने मुरादाबाद जेल गई थी। तंगी के चलते मुर्शीदा पति के लिए ईद-उल-अजहा पर पहनने को नया कुर्ता पायजामा लेकर नहीं गई। जिसपर जुल्फिकार भड़क गया। उसे बुरा भला कहना शुरू कर दिया। गुस्साए पति ने मिलाई के दौरान उसे तीन तलाक दे दिया। पत्नी ने समझाने की कोशिश तो गाली देता रहा। बाद में पत्नी ने गांव के साजिद और आसिफ को समझाने के लिए जेल भेजा लेकिन पति नहीं माना।
विज्ञापन
आरोप है कि एक कागज के टुकड़े पर तीन बार तलाक लिखकर पत्नी को भेज दिया। इसके बाद महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुआ। जिसपर दो दिन पहले महिला ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। रविवार को एसपी के आदेश पर गजरौला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
महिला की तहरीर के आधार पर तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डीके शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक, गजरौला