फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Prisoner committed suicide by hanging himself from toilet lamp, prison guard suspended

Moradabad News: बंदी ने शौचालय के रोशनदार से लटककर दी जान, बंदी रक्षक निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Prisoner committed suicide by hanging himself from toilet lamp, prison guard suspended
मुरादाबाद। जिला जेल में बंदी आसे उर्फ आशाराम की मौत के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसने आत्महत्या की थी। बुधवार सुबह डीआईजी जेल कुंतल किशोर ने जिला जेल पहुंचकर जांच पड़ताल की और बंदीरक्षक, बंदी, अधिकारियों के बयान दर्ज किए जिससे पता चला कि बंदी ने शौचालय के रोशनदान से गमछे से लटक कर जान दी थी जिसमें जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। फिलहाल इस मामले में जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बंदी रक्षक संजय मिश्रा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

आत्महत्या करने वाला बंदी आसे उर्फ आशाराम रामपुर जिले के सैफनी थानाक्षेत्र के चौकोनी निवासी था। मुरादाबाद जिले की बिलारी थाने की पुलिस ने 27 अक्तूबर 2024 को दो नाबालिग बहनों के अपहरण और एक बहन से दुष्कर्म के मामले में मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार जेल भेज दिया था। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि आसे उर्फ आशराम के पैर में गोली लगी थी जिस कारण वह छड़ी के सहारे चलता था। वह बीमारी के कारण जेल अस्पताल में बंदी रक्षक संजय मिश्रा की निगरानी में था। उनका कहना है कि बुधवार की शाम करीब चार बजे वह शौचालय गया था। उसने गले में पड़े गमछे को फंदा बना लिया और शौचालय के रोशनदान से लटक गया था। अन्य बंदियों ने उसे लटका देखकर शोर मचा दिया। उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बंदी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

शासन ने इस मामले में डीआईजी जेल कुंतल किशोर को जांच के आदेश दिए। डीआईजी जेल ने बुधवार को जेल पहुंचकर जांच की। उधर सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि बंदी रक्षक संजय मिश्रा को निलंबित किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed