{"_id":"572add1e4f1c1b22175cd8fe","slug":"principal-caught-molesting-with-lady-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर से छेड़खानी में फंसे प्रिसिंपल साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर से छेड़खानी में फंसे प्रिसिंपल साहब
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Thu, 05 May 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी ब्लाक के एक स्कूल में प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका से छेड़छाड़ की। शिक्षिका ने अपने पति को आपबीत सुनाई। प्रधानाध्यापक को समझाने के लिए स्कूल पहुंचे पति के साथ भी उलझ गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। बीच बचाव कर रही शिक्षिका पर प्रधानाध्यापक ने थप्पड़ जड़ दिए।
शिक्षिका ने बीएसए से शिकायत करने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी है। कुंदरकी ब्लाक के गांव में तैनात शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षिका का आरोप है कि हेड मास्टर उस पर गलत नजर रखता था। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब वे घर के लिए निकल रही थीं तो रजिस्टर का कार्य दिखाने के बहाने रोक लिया।
जब वे रजिस्टर लेकर कमरे में पहुंची तो उन्हें उनका हाथ पकड़ अपनी ओर खींचने की कोशिश की। इसके बाद वे उसे धक्का देकर घर चली आईं। अपने साथ अचानक हुई घटना से वे सदमे में आ गईं। मंगलवार को स्कूल भी नहीं गईं। गुमसुम देखकर पति ने जब उनसे बात की तो सारी बात बता दी।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह पति के साथ स्कूल पहुंची। पति ने जब हेड मास्टर से इस संबंध में बात की तो उल्टा दोनों पर ही भड़क उठा। बात बढ़ी और दोनों के बीच हाथापाई हो गई। हेडमास्टर जिस गांव में स्कूल है वहीं का रहने वाला है उसने अपने परिजनाें और गांव के लोगों को भी बुला लिया।
शिक्षिका का आरोप है कि हेड मास्टर और उसके परिजनों ने पति और उसके साथ भी मारपीट की। सूचना पाकर शिक्षिका के पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की गई। बाद में शिक्षिका ने बीएसए आफिस आकर बीएसए से शिकायत की। आप बीती सुनाने के साथ ही लिखित में शिकायत की।