{"_id":"603d56f38ebc3ed94a217c1c","slug":"primary-schools-open-after-345-days-city-news-mbd381442927","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल गए स्कूल, टीचर ने लगाया तिलक, बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल गए स्कूल, टीचर ने लगाया तिलक, बरसाए फूल
विज्ञापन
चक्कर की मिलक महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज खुलने पर पहुंचे छात्र।
- फोटो : CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। फूलों और गुब्बारों से सजे स्कूल। चमकते चेहरे। टीका और फूल बरसा कर बच्चे का स्वागत करतीं शिक्षिकाएं। बच्चों की मौजदूगी से गुलजार कक्षाएं। करीब 345 दिन एक से पांच की कक्षाएं शुरू हुईं तो सरकारी स्कूलों में कुछ ऐसा नजारा देखने मिला। स्वागत से अभिभूत बच्चों ने शिक्षकों से कोरोना काल के अनुभव साझा किए। सरकारी अस्पतालों में करीब 50 फीसदी बच्चों की उपस्थिति रही। वहीं निजी स्कूलों में बच्चों की संख्या नाम मात्र की रही।
कोरोना संक्रमण काल में एक से पांच तक की कक्षाओं का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। बच्चों के स्वागत के लिए सरकारी स्कूलों को फूल गुब्बारों से सजाया गया था। जहां ड्रेस में सजधज कर पहुंचे बच्चों का शिक्षिकाओं ने टीका लगाकर और फूल बरसा कर स्वागत किया। इसके बाद बच्चे कक्षाओं में दाखिल हुए। कक्षाओं में शिक्षकों ने बच्चों से कोरोना काल में बिताए दिनों के बारे में पूछा। उत्साहित बच्चों ने भी अपने अनुभव साझा किए। दूसरी ओर निजी स्कूलों में सरकारी की तुलना में बच्चों की संख्या नाम मात्र की रही। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने तैयारी पूरी करने का दावा किया। सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनर के इंतजाम किए गए थे।
- सरकारी स्कूलों में करीब पचास फीसदी बच्चे पहुंचे। बच्चे उत्साहित दिखे। आने वाले दिनों में बच्चों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया गया।
विज्ञापन
- योगेंद्र कुमार, बीएसए
निजी स्कूलाें में जानकारी लेने पहुंचे अभिभावक
मुरादाबाद। एक से पांच तक की कक्षाओं के संचालन के पहले दिन निजी स्कूलों में बच्चे कम ही पहुंचे। अलबत्ता काफी संख्या में अभिभावक जरूर स्कूल पहुंचे। मुरादाबाद एसोसिएशन आफ प्राइवेट स्कूल्स के सचिव नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि अभिभावक कोविड को लेकर बच्चों की सुरक्षा के लिए चिंतित है। अभिभावक अभी स्कूलों में पहुंचकर इंतजाम की जानकारी ले रहे हैं। सहमति पत्र ले गए हैं। उम्मीद है कि बच्चों की संख्या बढ़ेगी।
कहीं कक्षा में तो कहीं बाहर टूटी सामाजिक दूरी
मुरादाबाद। लंबे समय बाद स्कूलों में दोस्त से मिले तो बच्चे सोशल डिस्टेंस भूल गए। कहीं कक्षाओं में सामाजिक दूरी टूटी तो कहीं स्कूल के बाहर। बच्चों ने एक दूसरे के साथ सेल्फी ली। ग्रुप फोटो कराए।
स्कूलों में लौटी रौनक
मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर नगली में बच्चों के स्वागत के लिए स्कूल को दुल्हन की तरह सजाया गया। बच्चों के स्कूल पहुंचने से रौनक लौट आई। मुख्य द्वार लेकर परिसर और कक्षाओं को फूलों से सजाया गया। बच्चों का पुष्प वर्षा, माला पहनाकर और तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक डा. हरनंदन प्रसाद, जोगेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, विकास कुमार, प्रमोद कुमार, अंजली, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।