फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preventive action taken against 1,000 people for maintaining peace on Holi

Moradabad News: होली पर शांति व्यवस्था को लेकर एक हजार के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई

Sat, 28 Feb 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 28 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Preventive action taken against 1,000 people for maintaining peace on Holi
बिलारी। आगामी होली के त्योहार के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने लगभग एक हजार लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। बिलारी तहसील में आने वाले थाना बिलारी, थाना कुंदरकी, थाना मैनाठेर, थाना सोनकपुर और थाना पाकबड़ा की पुलिस ने अलग-अलग ग्रामों में ऐसे लोग चिह्नित किए हैं जो होली के त्योहार के मौके पर गांव में शांति व्यवस्था भंग कर सकते हैं। सभी थानों की पुलिस ने ऐसे चिह्नित लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालानी रिपोर्ट बनाकर एसडीएम न्यायालय को भेज दी है। जिन ग्रामों में दोनों वर्गों की मिश्रित आबादी है वहां पुलिस ने बड़ी संख्या में एहतियात के तौर पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। पता चला है कि एसडीएम की अदालत ने पुलिस रिपोर्ट स्वीकार करते हुए सभी वांछित आरोपियों को तीन-तीन लाख के मुचलके और जमानत दाखिल करने के लिए नोटिस जारी कर दिए। शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अनेक आरोपियों ने एसडीएम न्यायालय में पहुंचकर अपने मुचलके दाखिल कर हाजिरी कायम कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed