फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरादाबाद में आईटी मंत्री सुनील शर्मा: UP के स्कूलों में एआई से पढ़ाई की तैयारी, मोबाइल की जगह मिलेंगे टैबलेट

Sat, 25 Apr 2026 03:36 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 25 Apr 2026 03:36 PM IST
सार

अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे प्रदेश के आईटी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में मिलने वाला सम्मान नोबेल पुरस्कार जितना महत्वपूर्ण होता है। यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में एआई लागू किया जाएगा। इसके लिए एआई प्रज्ञा कार्यक्रम के तहत 10 लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Preparations Underway for AI-Based Education in UP Schools; Tablets to Replace Mobile Phones: Sunil Sharma
मुरादाबाद में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते यूपी के आईटी मंत्री सुनील शर्मा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए पढ़ाई की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत स्कूली बच्चों को मोबाइल के बजाय टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वह पढ़ाई से जुड़ी सामग्री का बेहतर उपयोग कर सकें। यह बात प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने शनिवार को मुरादाबाद के पंचायत भवन में कही।

Preparations Underway for AI-Based Education in UP Schools; Tablets to Replace Mobile Phones: Sunil Sharma
मेधावी सम्मान समारोह में संबोधित करते प्रदेश के आईटी मंत्री सुनील शर्मा - फोटो : संवाद

अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे आईटी मंत्री ने कहा कि मोबाइल पर रील देखने के बजाय बच्चों को पढ़ाई और उपयोगी सामग्री पर ध्यान देना चाहिए। टैबलेट के माध्यम से छात्र डिजिटल शिक्षा को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और एआई तकनीक से सीखने का स्तर भी सुधरेगा। उन्होंने कहा कि सम्मान मिलना हर छात्र के लिए बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन इससे सबसे ज्यादा गर्व माता-पिता को होता है।

Preparations Underway for AI-Based Education in UP Schools; Tablets to Replace Mobile Phones: Sunil Sharma
मेधावी सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया - फोटो : संवाद

छात्रों को आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए। आईटी मंत्री ने युवाओं को कौशल विकास पर जोर देते हुए कहा कि केवल अंग्रेजी ही नहीं, बल्कि अन्य देशों की भाषाएं सीखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्किल्ड युवाओं के लिए रोजगार की कमी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Preparations Underway for AI-Based Education in UP Schools; Tablets to Replace Mobile Phones: Sunil Sharma
मुरादाबाद में अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया - फोटो : संवाद

यूरोप जैसे देशों में भी नौकरी के अवसर हैं लेकिन वहां काम करने के लिए स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। केवल अंग्रेजी से काम नहीं चलेगा। उन्होंने छात्रों से नई तकनीकों को अपनाने और अपने कौशल को निखारने का आह्वान किया। जिससे की वह भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रह सकें।

विज्ञापन
Preparations Underway for AI-Based Education in UP Schools; Tablets to Replace Mobile Phones: Sunil Sharma
मुरादाबाद में अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : संवाद

विद्यार्थी जीवन का सम्मान नोबेल से कम नहीं 
अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में विद्यार्थी काल में मिलने वाला सम्मान बेहद महत्वपूर्ण होता है, यह किसी नोबेल पुरस्कार से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि मंच पर सम्मानित होने वाले छात्र तो प्रेरणा बनते ही हैं, लेकिन जो इस बार वंचित रह जाते हैं, उनके लिए भी यह कार्यक्रम आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है कि वह अगले वर्ष मेहनत कर सम्मान हासिल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed