फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparations to provide 300 units of free electricity to 1.54 lakh villagers of the division

Moradabad: मंडल के 1.54 लाख ग्रामीणों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की तैयारी, घरों पर लगेगी सोलर पैनल

Wed, 31 Jul 2024 06:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2024 06:59 AM IST
सार

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत मंडल के 1.54 लाख ग्रामीणों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की तैयारी की जा रही है। इसका लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
Preparations to provide 300 units of free electricity to 1.54 lakh villagers of the division
बिजली कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत मंडल के 1.54 लाख ग्रामीणों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की तैयारी की जा रही है। यह सुविधा चयनित ग्रामीणों के घरों पर सोलर पैनल लगाकर उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


तीन किलोवाट व उससे अधिक का कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता को लगाए गए सोलर पैनल पर अधिकतम 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाएगी। शासन से मिले टार्गेट के मुताबिक पंचायत महकमे ने इसके लिए लाभार्थियों का चयन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले में 31730 ग्रामीणों का चयन योजना का लाभ देने के लिए किया जाना है। एक किलोवाट का सोलर पैनल लगाने के लिए 65 हजार रुपये लाभार्थी को ऑनलाइन आवेदन के साथ जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसे 45 हजार रुपये सब्सिडी मिलेगी। डीडी (पंचायत) महेंद्र सिंह ने बताया कि इससे सोलर पैनल से उत्पादित बिजली को ग्रिड से जोड़ा जाएगा। इससे उपभोक्ता को 300 यूनिट बिजली मिल सकेगी।


उन्होंने बताया कि इसी तरह दो किलो वाट के लिए 1.30 लाख रुपये उपभोक्ता ग्रामीण को जमा करने होंगे। इस पर 90 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगाने के लिए उपभोक्ता को 1.80 लाख रुपये व चार किलोवाट का सोलर पैनल लगाने के लिए 2.40 लाख रुपये में जमा करने होंगे।

दोनों में उपभोक्ता ग्रामीण को 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पीएम सूर्य घर योजना की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

 चयनित किए जाने वाले उपभोक्ताओं की संंख्या

मुरादाबाद         643    31730
रामपुर             680     26741
बिजनौर           1123    44767
संभल               670     29125
अमरोहा            576     22214
कुल:                3692   1,54,577

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed