{"_id":"68b8a21dfb785208cf0f690a","slug":"preparations-for-the-third-bridge-on-the-ramganga-river-proposal-will-be-sent-to-the-government-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-723097-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रामगंगा नदी पर तीसरे पुल की तैयारी, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रामगंगा नदी पर तीसरे पुल की तैयारी, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा पुल पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए पहल शुरू हो गई है। रामगंगा नदी पर तीसरे पुल की तैयारी है। जल्द ही इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। रामगंगा पर अभी दो पुल हैं। गागन नदी के क्षेत्र को नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारी अतिक्रमण मुक्त करेंगे। यह निर्णय को मंडल स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में लिया गया। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कमिश्नरी सभागार में बुधवार को मंडल स्तरीय उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक की जिसमें एक उद्यमी ने रामगंगा पुल पर जाम की समस्या को उठाया। उन्होंने बताया कि यह पुल संकरा होने के कारण जाम लगता है। पुल की मरम्मत के लिए डेढ़ माह तक यातायात व्यवस्था ठप करना पड़ा था। कमिश्नर ने इस मामले में सेतु निगम के अभियंता को रामगंगा नदी पर एक नए पुल के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गागन नदी क्षेत्र को नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारी अतिक्रमण मुक्त करेंगे। मंडल के किसी मार्ग पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी प्रभावी कार्रवाई करेंगे।
इसके अलावा उद्यमियों ने कहा कि बगैर स्थानीय अधिकारियों की अनुमति लिए बाहर से आए अधिकारी छापा मारते हैं। इस मामले में कमिश्नर ने कहा कि अब बिना डीएम की अनुमति लिए कोई अधिकारी औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण नहीं करेगा। इस मामले में जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी को भी सूचना देनी होगी। उद्योगों के संचालन में उद्यमियों को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बैठक के दौरान अपर आयुक्त प्रथम सर्वेश गुप्ता, अपर आयुक्त द्वितीय शशि भूषण, संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
00
डियर पार्क की रुकावटों को दूर करें
कमिश्नर ने डियर पार्क के संचालन समीक्षा की। उन्होंने वन विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को डियर पार्क के संचालन में आ रही रुकावटों को दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
00
सड़कों के चौड़ीकरण पर ध्यान देने की जरूरत
ताजपुर-जामा मस्जिद रोड का चौड़ीकरण काशीपुर तिराहे तक किया जाएगा। इसके बाद रोड के बीच डिवाइडर का निर्माण कराया जाएगा। एकता विहार-रामपुर रोड के नाले के मामले में मंडलायुक्त ने एसडीेएम से जानकारी मांगी है। बताया कि डोलरा गांव के निकट दलपतपुर में ड्राइपोर्ट परियोजना के लिए सड़क चौड़ीकरण के संबंध में अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी ने शासन को प्रस्ताव तैयार कर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। कांठ रोड पर स्वीकृत इंफ्रा लाइफ इंडस्ट्रियल प्लेज पार्क के संपर्क मार्ग को अवैध कब्जा मुक्त कराया गया था। इस मार्ग पर फिर अवैध कब्जे की शिकायतें मिली हैं। कमिश्नर ने एसडीएम सदर को अवैध अतिक्रमण करने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए ।